दिल्ली वालों चुभती गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, मौसम ने लिया यूटर्न! मुंबई तक असर

दिल्ली में गर्मी का असर शुरू होने लगा है. फरवरी महीने में दिल्ली के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. 2 फरवरी 2026 को अधिकतम तापमान 17.5°C दर्ज किया गया था, अब यह बढ़कर 25.1°C तक पहुंच गया है. दिल्ली ही नहीं, मुंबई में भी तापमान बढ़ने का असर महसूस किया जा रहा है.

Advertisement
दिल्ली में तापमान बढ़ रहा है. (Photo: ITG) दिल्ली में तापमान बढ़ रहा है. (Photo: ITG)

अमन मैखुरी

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST

दिल्ली में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. बारिश के आसार भी लगभग न के बराबर बताए जा रहे हैं. दिन के समय अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. IMD रीजनल मेटियोरोलॉजिकल सेंटर, न्यू दिल्ली के अनुसार फरवरी महीने में राजधानी का तापमान लगातार बढ़त दर्ज कर रहा है.

1 फरवरी 2026 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.6°C रहा है, जो 7 फरवरी तक बढ़कर 25.1°C तक पहुंच गया. हालांकि बीच में 2 फरवरी को तापमान गिरकर 17.5°C दर्ज किया गया था, लेकिन उसके बाद से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी ही आई है.

Advertisement

2 फरवरी को जहां अधिकतम तापमान 17.5°C था, वहीं 5 फरवरी को यह करीब 24°C तक पहुंचा. बता दें, पिछले साल फरवरी 2025 में अधिकतम तापमान 26 फरवरी को 32.4°C दर्ज किया गया था. 2024 में अधिकतम तापमान 29.7°C दर्ज किया गया. 2020 के बाद से अब तक सबसे ज्यादा तापमान 33.6°C (21 फरवरी 2023) में रहा.

Photo: IMD

दिल्ली में फरवरी 2026 का तापमान

  • 1 फरवरी 2026 – अधिकतम: 24.6°C, न्यूनतम: 12.1°C
  • 2 फरवरी – अधिकतम: 17.5°C, न्यूनतम: 10.4°C
  • 3 फरवरी – अधिकतम: 22.5°C, न्यूनतम: 9.4°C
  • 4 फरवरी – अधिकतम: 22.9°C, न्यूनतम: 8.2°C
  • 5 फरवरी – अधिकतम: 23.9°C, न्यूनतम: 10.2°C
  • 6 फरवरी – अधिकतम: 24.8°C, न्यूनतम: 9.1°C
  • 7 फरवरी – अधिकतम: 25.1°C, न्यूनतम: 11.8°C

यह भी पढ़ें: अचानक बढ़ रही गर्मी... सामान्य से ऊपर जा रहा तापमान! मुंबई में क्यों बदल रहा मौसम?

Advertisement

दिल्ली ही नहीं, मुंबई में भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मुंबई में गर्मी का असर महसूस होने लगा है.  स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में सांताक्रूज वेधशाला में दिन का अधिकतम तापमान 35.1°C तक पहुंचा है, जो सामान्य से करीब 4.2°C अधिक है. आने वाले दिनों में भी मुंबई में गर्मी का असर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.  IMD  के अनुसार अभी भी मुंबई-सांताक्रूज में तापमान 31°C बना हुआ है.

दिल्ली में आने वाले दिनों का मौसम
IMD के अनुसार (दिल्ली सफदरजंग) 10 फरवरी 2026 को अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 10°C तक पहुंच सकता है. अगले दिन यानी 11 फरवरी को भी अधिकतम तापमान 25°C रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 12°C तक पहुंच सकता है. अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान लगभग इसी स्तर पर बना रह सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement