लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद ने गुरुग्राम में कराया था हेयर ट्रांसप्लांट और दांत का इलाज, चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खुलासा करते हुए बताया कि बांग्लादेश मॉड्यूल के आतंकी शब्बीर ने गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था और चमकीले दांतों के शौक में गुरुग्राम के एक डॉक्टर से संपर्क कर इलाज भी कराया था.

Advertisement
आतंकी शब्बीर अहमद ने गुरुग्राम में कराया हेयर ट्रांसप्लांट. (photo: ITG) आतंकी शब्बीर अहमद ने गुरुग्राम में कराया हेयर ट्रांसप्लांट. (photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किए लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी शब्बीर अहमद लोन को लेकर एक बेहद हैरान करने वाला खुलासा किया है. सूत्रों ने बताया कि शब्बीर आतंक फैलाने के साथ-साथ अपने लुक को लेकर भी काफी संजीदा था. उसने गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था और चमकीले दांतों के शौक में गुरुग्राम के एक डॉक्टर से संपर्क कर इलाज भी कराया था.

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, शब्बीर अहमद लोन ने अपना गंजापन दूर करने के लिए विशेष रूप से गुरुग्राम के एक नामचीन डॉक्टर से खुफिया तरीके से संपर्क साधा था। वहां उसने करीब 1.5 लाख रुपये खर्च करके अपना सफल हेयर ट्रांसप्लांट कराया था, ताकि उसकी पहचान छिपी रहे.

Advertisement

जांच में ये बात भी सामने आई है कि शब्बीर अहमद को अपने लुक के साथ-साथ चमकीले दांतों का भी बेहद शौक था. अपनी इसी चाहत को पूरा करने के लिए उसने दोबारा गुरुग्राम के डॉक्टर से संपर्क किया और अपने दांतों का लंबा इलाज करवाया. सुरक्षा एजेंसियां इस बात से हैरान हैं कि एक खूंखार आतंकी बैकग्राउंड होने के बावजूद वह अपनी शारीरिक सुंदरता पर इतना ध्यान दे रहा था.

आपको बता दें कि शब्बीर अहमद लोन लश्कर का वह खतरनाक चेहरा है जो अतीत में सीधे आतंकी आका हाफिज सईद से बातचीत करता था. पाकिस्तान में घातक हथियारों की ट्रेनिंग लेने के बाद वह 2005 में दिल्ली में फिदायीन हमला करने आया था, लेकिन तब स्पेशल सेल ने उसे दबोच लिया था. जेल से छूटने के बाद उसने बांग्लादेश को अपना सुरक्षित ठिकाना बनाया और वहां से कई बांग्लादेशी नौजवानों को भर्ती कर लश्कर का मॉड्यूल चला रहा था, जिसका अब भंडाफोड़ हो चुका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement