Rain Alert: दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में भी आंधी-बारिश, राजस्थान में भीषण लू का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में आंधी, धूल भरी हवाओं और बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जबकि राजस्थान में भीषण लू लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी. मौसम विभाग ने कई राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
पहाड़ी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना (PTI Photo) पहाड़ी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना (PTI Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:48 AM IST

उत्तर भारत के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम पलट सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक आज (12 मई) दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, गरज-चमक और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. कई इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

हरियाणा, पंजाब और उत्तर राजस्थान में भी मौसम का यही मिजाज देखने को मिल सकता है. दोपहर और शाम के समय आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.

स्काईमेट के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में आज कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है. इसके अलावा केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

दूसरी ओर पश्चिम राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है. मौसम विभाग ने यहां लू और कहीं-कहीं भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है. कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जिससे दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है.

Advertisement

मौसमी गतिविधियों की बात करें तो इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों से गुजर रहा है. इसके प्रभाव से पंजाब और उत्तर राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसी परिसंचरण से एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा हरियाणा, दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से होते हुए गंगा के मैदानी इलाकों तक फैली हुई है. 

ट्रफ के साथ पंजाब सीमा से बिहार और उत्तर बंगाल तक कई छोटे-छोटे चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं. स्थानीय गर्मी और इन मौसमी सिस्टमों के संयुक्त असर से उत्तर भारत में आंधी, धूल भरी हवाएं और बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement