Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 फरवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

PM मोदी से ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर ने मुलाकात की. वहीं, यूएस राजदूत भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड जाएंगे. इन खबरों अलावा, NTA ने JEE मेंस 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया

Advertisement
PM मोदी ने ग्रैंड मुफ्ती से मुलाकात की. (Photo- @narendramodi) PM मोदी ने ग्रैंड मुफ्ती से मुलाकात की. (Photo- @narendramodi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 17 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वहीं, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड मुख्यालय का दौरा करेंगे. इन खबरों के अलावा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस वर्ष 2026 सेशन वन का रिजल्ट जारी कर दिया है. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement

ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा

ग्रैंड मुफ्ती शेख़ अबूबकर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की. बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, सामाजिक विकास और वक़्फ़ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. शेख़ अबूबकर अहमद ने पीएम मोदी से बातचीत में देश में समावेशी विकास, ऐतिहासिक मस्जिदों की सुरक्षा और योजनाओं की बहाली पर ज़ोर दिया.

अमेरिकी राजदूत जाएंगे सेना के वेस्टर्न कमांड... क्यों होता है ऐसा और क्या पहले भी होता था?

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे. वे भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड मुख्यालय का दौरा करेंगे. ये जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर दी. यह दौरा भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग का एक और उदाहरण है. विदेशी राजनयिकों के ऐसे दौरे सामरिक साझेदारी, समन्वय और सुरक्षा संवाद को मज़बूत करने के लिए होते हैं.

Advertisement

JEE Mains Result 2026: नतीजे घोषित, 12 स्टूडेंट्स को मिले 100 पर्सेंटाइल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस 2026 सेशन-1 का रिज़ल्ट जारी कर दिया है. 12 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल मिले. टॉपर्स में सबसे ज़्यादा उम्मीदवार राजस्थान से हैं और सूची में कोई लड़की नहीं है. गर्ल टॉपर हरियाणा की आशी ग्रेवाल रहीं, जिन्हें 99.99 पर्सेंटाइल मिले. इस बार 13.55 लाख में से 13.04 लाख कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल हुए थे.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी... फिर हुए अस्पताल में भर्ती, सुबह ही हुए थे डिस्चार्ज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सोमवार शाम मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में फिर भर्ती कराया गया. सुबह उन्हें डिस्चार्ज किया गया था. इसके बाद सीएम मान मोगा पहुंचे. यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भगवंत मान को फिर से थकावट महसूस हुई, जिसके कारण उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया.

रणवीर सिंह संग नीता अंबानी ने जमकर किया डांस, भांजे की शादी में गल्लां गूड़ियां गाने पर खूब जमाया रंग , VIDEO

भांजे विक्रम की शादी में नीता अंबानी ने अपने डांस से रंग जमाया. इस खास मौके पर नीता अंबानी और एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी मौजूदगी से इवनिंग को और भी यादगार बना दिया. रणवीर सिंह के साथ नीता अंबानी ने स्टेज पर जोरदार डांस किया. डांस फ्लोर पर उनकी एनर्जी, कॉन्फिडेंस और स्टाइल ऐसा था कि मानो पूरी महफिल में चमक बिखर गई हो.  

Advertisement

'गुस्सा छोड़ दो भाई...', सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव में हुई सुलह, पाकिस्तान मैच में भ‍िड़ंत के बाद कप्तान ने यूं मनाया, VIDEO
 

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच थोड़ी तीखी बातचीत हुई थी. अब उनके बीच सुलह हो गई है. सोमवार शाम कप्तान सूर्यकुमार ने वीडियो शेयर कर लिखा कि गुस्सा छोड़ दो भाई. वे कुलदीप को गले लगाते हुए दिखे. फैन्स ने इसे ड्रेसिंग रूम बॉन्डिंग बताया.

जम्मू-कश्मीर में लौटेगी रौनक! पहलगाम हमले के बाद बंद 14 टूरिस्ट स्पॉट फिर खुले

वर्ष 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के कई टूरिस्ट स्पॉट्स बंद कर दिए गए थे. अब करीब 11 महीने बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 14 पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिया. 22 अप्रैल 2025 को बैसरन घाटी में हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे. अटैक के बाद तब 50 स्पॉट्स अस्थायी रूप से बंद हुए थे.

असम में चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, तीन बार के MLA अब्दुर राशिद मंडल रायजोर दल में शामिल

असम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. गोलपाड़ा वेस्ट सीट से तीन बार के कांग्रेस विधायक रहे अब्दुर राशिद मंडल ने सोमवार को रायजोर दल का दामन थाम लिया. अब्दुर राशिद मंडल ने यह फैसला रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई की मौजूदगी में लिया. पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा कि वह रायजोर दल के बढ़ते संगठन से जुड़कर खुश हैं.

Advertisement

UP में नियम तोड़ने वाले प्राइवेट अस्पतालों पर सख्त एक्शन... 178 के लाइसेंस रद्द, 281 पर FIR और 533 सील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 178 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द किए. हालांकि, अपील और सुनवाई के बाद 59 अस्पतालों के लाइसेंस बहाल कर दिए गए. बताया गया है कि ये अस्पताल बिना मानकों के संचालित हो रहे थे.

फरीदाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट, 35 लोग झुलसे

हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-24 में एक फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लगी और इसके बाद जोरदार धमाका हुआ. हादसे में लगभग 35 लोग झुलस गए, जिनमें तीन पुलिसकर्मी और दो दमकल कर्मी भी शामिल हैं. आग और विस्फोट के बाद अफरा-तफरी मच गई. दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement