आज की खास खबर की बात करें तो राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर पेपर लीक वाले मामले में गहलोत सरकार ने एक्शन लिया है. पेपर लीक करने में शामिल चार शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है. इसमें जालोर के तीन शिक्षक और सिरोही के एक शिक्षक पर कार्रवाई हुई है. इसके अलावा पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
'हम तब संतुष्ट होंगे, जब दोषियों को दी जाएगी फांसी,' बोलीं कंझावला केस पीड़िता की मां
दिल्ली के कंझावला केस में ड्यूटी पर लापरवाही के आरोप 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले में पीड़िता की मां का बयान आया है. उन्होंने कहा कि हम तब तक संतुष्ट नहीं होंगे, जब तक सभी दोषियों को फांसी नहीं हो जाती. उन्होंने आगे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और सजा दिलाने की मांग की. इसके साथ ही परिवार को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई.
राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर पेपर लीक वाले मामले में गहलोत सरकार ने एक्शन लिया है. पेपर लीक करने में शामिल चार शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है. इसमें जालोर के तीन शिक्षक और सिरोही के एक शिक्षक पर कार्रवाई हुई है. इसके अलावा पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
महाराष्ट्र: पुणे में एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद, सुसाइड की आशंका
महाराष्ट्र के पुणे में एक ही परिवार के चार लोग घर में मृत पाए गए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये सामूहिक सुसाइड का मामला है. हालांकि अभी तक इसको लेकर पुलिस ने किसी तरह की पुष्टि नहीं की है. इन चारों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस इस मामले में की जांच में जुट गई है. यह घटना पुणे के मुंढवा इलाके के केशव नगर की है.
UP Weather: मकर संक्रांति के बाद सावधान! उत्तर प्रदेश में और बढ़ेगी ठंड, शीतलहर का भी अलर्ट
उत्तर प्रदेश में अब और कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जनवरी से ही ठंड का सितम जारी हो जाएगा. वहीं, मकर संक्रांति के बाद भीषण ठंड का अलर्ट है, जो आगामी एक हफ्ते तक जारी रह सकता है. जनवरी के आखिरी हफ्ते में फिर धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला वापस होगा. और मौसम उसी स्थिति में आ जाएगा जिस अवस्था में वर्तमान समय में ठंड पड़ रही है.c
हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 की तीव्रता
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. यहां धर्मशाला से 22 किमी ईस्ट इलाके में आज सुबह 5:17 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया है. इस संबंध में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की तरफ से जानकारी दी गई है. फिलहाल, अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है. इससे पहले 5 जनवरी को दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. जम्मू-कश्मीर में भी धरती हिली थी.
aajtak.in