जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भीषण हादसा, खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत 8 की मौत

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के डक्सम इलाके के पास शनिवार को भीषण हादसा हो गया. यहां एक वाहन के लुढ़कने से 8 लोगों की मौत हो गई. इन 8 लोगों में से दो नाबालिग थे.

Advertisement
अनंतनाग में हादास अनंतनाग में हादास

अशरफ वानी

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से बड़ी खबर सामने आई है. यहां जिले के पास सिमथान-कोकेरनाग रोड पर भीषण हादसा हो गया. सामने आया है कि एक वाहन के खाई में गिर जाने से पांच बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई. कार चालक के नियंत्रण खो जाने से ये हादसा हुआ. गाड़ी में सवार सभी लोग किश्तवाड़ से आ रहे थे.

Advertisement

सड़क से नीचे खाई में लुढ़की कार
जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के डक्सम इलाके के पास शनिवार को भीषण हादसा हो गया. यहां एक वाहन के लुढ़कने से 8 लोगों की मौत हो गई. इन 8 लोगों में से दो नाबालिग थे. अधिकारियों ने बताया कि JK03H 9017 रजिस्ट्रेशन की सूमो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डकसुम के पास सड़क से नीचे लुढ़क गई.

घटना में 8 लोगों की मौत
इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, वाहन में एक ही परिवार के 8 लोग थे, जिनमें  5 बच्चे और दो महिलाएं शामिल थीं. इसके साथ ही एक व्यक्ति भी था. ये परिवार किश्तवाड़ से आ रहा था. इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. हादसे में मारे गए सभी लोग किश्तवाड़ के निवासी थे. जानकारी के अनुसार परिवार किश्तवाड़ से सिंथन टॉप होते हुए मारवाह की ओर जा रहा था. तभी उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »