महाराष्ट्र: महिला ने शांति पूजा के लिए 78 साल के बाबा को घर बुलाया, नाबालिग बेटी से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के कल्याण में शांति पूजा कराने के बहाने घर पहुंचे 78 वर्षीय भोंदू बाबा पर 15 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगा है. आरोपी ने पहले पूजा के दौरान अश्लील हरकतें कीं और बाद में दोबारा घर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
नाबालिग लड़की से रेप. (Photo: Representational) नाबालिग लड़की से रेप. (Photo: Representational)

मिथिलेश गुप्ता

  • कल्याण,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST

महाराष्ट्र के कल्याण से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां घर में शांति पूजा कराने के बहाने पहुंचे एक 78 वर्षीय बाबा पर 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. मामले में खड़कपाड़ा पुलिस ने आरोपी शाहिद शेख को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी उल्हासनगर का रहने वाला बताया जा रहा है.

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शाहिद शेख 2 मई को पीड़िता की मां के संपर्क में आया था. उसने महिला से कहा कि घर में विशेष पूजा कराने से शांति और सकारात्मक माहौल आएगा. महिला उसकी बातों में आ गई और उसे घर बुला लिया. बताया जा रहा है कि पूजा के दौरान आरोपी ने नाबालिग लड़की को कम कपड़ों में अपने सामने बैठने के लिए कहा.

बाबा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

इसके बाद उसने लड़की के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की. डर और शर्म की वजह से पीड़िता ने शुरुआत में किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया. पुलिस के अनुसार आरोपी 6 मई को फिर से पूजा करने के बहाने लड़की के घर पहुंचा. आरोप है कि इस दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद लड़की काफी डरी हुई थी. आरोपी के जाने के बाद उसने पूरी बात अपनी मां को बताई.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां बेटी को लेकर सीधे खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शाहिद शेख के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

मामले की गंभीरता से जांच में जुटी पुलिस टीम

फिलहाल खड़कपाड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में भी लोगों में नाराजगी है. पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या कथित बाबा पर आंख बंद कर भरोसा न करें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement