गुरुग्राम: एयरलाइन की क्रू मेंबर से दोस्त ने की रेप की कोशिश, ऑफिस के काम से गए थे देहरादून

गुरुग्राम में एक महिला क्रू मेंबर के साथ उसके सहकर्मी संजीव द्वारा दुष्कर्म के प्रयास की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पीड़िता के अनुसार, देहरादून से कार्यस्थल वापसी के दौरान थकान होने पर उन्होंने सेक्टर 29 के एक होटल में कमरा लिया. वहां आरोपी ने दरवाजा लॉक कर अभद्रता की और दरिंदगी की कोशिश की. पीड़िता के शोर मचाने पर होटल स्टाफ ने उसे बचाया. सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है.

Advertisement
गुरुग्राम में महिला से रेप की कोशिश. (Photo: Representational) गुरुग्राम में महिला से रेप की कोशिश. (Photo: Representational)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 11 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST

गुरुग्राम में क्रू मेंबर के साथ उसी के साथी द्वारा दुष्कर्म किए जाने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि वह 7 फरवरी को ऑफिस के काम से देहरादून अपने साथी के साथ गई थी. वापसी पर साथी ने कार को 250 किलोमीटर गलत दिशा में चला दिया. जिसके चलते वह किसी तरह से बुलंदशहर पहुंचे. वहां पहुंच कर उन्होंने एक होटल में खाना खाया. कुछ देर आराम करने के बाद वह वापसी के लिए चल दिए. 

Advertisement

कमरे का दरवाजा लॉक किया
थकान होने के कारण उसने गुरुग्राम में ही रुकने का मन बनाया और सेक्टर 29 सिथित होटल में कमरा बुक किया. पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि उसके साथी के पास पैसे नहीं थे, इसलिए उसे भी होटल में बुक किए गए कमरे में रुकने को कहा. जब साथी कमरे में आया तो कुछ समय बाद उसने कमरे का दरवाजा लॉक कर दिया. कुछ ही देर बाद साथी ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी. यहां तक कि उसके कपड़े उतारने का प्रयास भी किया. जब लड़की ने शोर मचाया तो होटल स्टाफ ने पहुंच कर उसे चंगुल से बचाया. 

पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर 29 में संजीव के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हालांकि पुलिस ने अभी साथी को गिरफ्तार नहीं किया है. वही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement