सस्ता सोना दिलाने के नाम पर 87 लाख की ठगी, सूरत पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

सूरत में सस्ता सोना दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 87 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो को हाल ही में पकड़ा गया है. उनके पास से 52 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं. आरोपियों ने एक फर्जी मनी ट्रांसफर एजेंसी के जरिए यह रकम वसूली थी. पुलिस दो और आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advertisement
सस्ता सोने के चक्कर में 87 लाख की ठगी सस्ता सोने के चक्कर में 87 लाख की ठगी

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 13 जून 2025,
  • अपडेटेड 10:18 PM IST

गुजरात के सूरत में लालच के जाल में फंसकर एक व्यक्ति 87 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया. दरअसल सूरत के वराछा इलाके में रहने वाले इस व्यक्ति को ठगों ने सस्ता सोना दिलाने का लालच दिया और एक फर्जी मनी ट्रांसफर संस्था के जरिए उसके लाखों रुपये ठग लिए.

इस हाई-प्रोफाइल ठगी मामले में वराछा थाने की पुलिस ने अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो को हाल ही में दबोचा गया है. पुलिस ने इन दोनों से कुल 52 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.

Advertisement

डीसीपी आलोक कुमार के मुताबिक, आरोपियों ने एक फर्जी मनी ट्रांसफर फर्म बनाकर पीड़ित से 87 लाख रुपये की ठगी की. शुरुआत में भरोसा दिलाने के लिए कुछ नकली दस्तावेज और ऑफर दिखाए गए थे. शिकायतकर्ता को जब समय पर सोना नहीं मिला, तब उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई.

शिकायत में कुल 14 लोगों को नामजद किया गया था. इस मामले में पहले ही 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे. हाल ही में गिरफ्तार हुए दो मुख्य आरोपियों से पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ कि यह गिरोह कई लोगों को इसी तरह ठगने की योजना बना रहा था.

पुलिस का कहना है कि अब तक बरामद की गई 52 लाख रुपये की रकम को फोरेंसिक जांच के बाद कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा. वहीं बाकी की राशि को भी जल्द बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »