'विदेशी यात्राओं से बचें', दिल्ली CM रेखा गुप्ता की सरकारी अधिकारियों और जनता से अपील

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनता से विदेशी यात्राएं टालने की अपील की है. सरकार ने मंत्रियों-अधिकारियों के विदेशी दौरे और बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित करने को कहा है.

Advertisement
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने लोगों से विदेशी यात्रा से बचने की गुजारिश की है. (File Photo: PTI) दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने लोगों से विदेशी यात्रा से बचने की गुजारिश की है. (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विदेशी यात्राओं से बचने की अपील की है. उन्होंने कहा, "जनता से हमारी अपील है कि इस पूरे साल विदेशी यात्राएं नहीं करें, तो अच्छा होगा." इसके अलावा रेखा गुप्ता ने सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों से अपील करते हुए कहा, "मैं सरकार के लेवल पर कहना चाहती हूं कि दिल्ली सरकार के कोई मंत्री या अधिकारी अगले एक साल तक ऑफिशियल फॉरेन विजिट नहीं करें. हमारे जो प्रोग्राम तय थे, उनको स्थगित कर दिया गया है."

Advertisement

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "ऐसे ही दिल्ली सरकार की ओर से बड़े पब्लिक इवेंट या कॉन्फ्रेंसेज अगले तीन महीने हम स्किप करेंगे. हम ऐसे बड़े इवेंट नहीं करेंगे, जिनसे बड़े स्तर पर लोगों का आवागमन हो. "

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली के लिए हम विशेष रूप से ट्रेवल प्रोग्राम डिजाइन करवाएंगे, जिससे अगर बाहर के लोग दिल्ली आकर घूमना चाहें तो उन्हें विशेष सुविधाएं मिल सकें.

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर ईंधन बचाने के लिए कुछ अपील की थी. पीएम मोदी की अपील के बाद पूरे देश से नेताओं और अधिकारियों की तरफ से इस तरह के फैसले जिए जाने लगे.

PM ने क्या अपील की थी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को मजबूत बनाने में भागीदार बनने की अपील की. उन्होंने नागरिकों से गुजारिश करते हुए कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कारपूलिंग का उपयोग करके आयातित ईंधन की खपत कम करें, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने में मदद मिले. प्रधानमंत्री की यह अपील ऐसे वक्त में आई है, जब पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चल रही हैं और होर्मुज स्ट्रेट में गतिरोध बना हुआ है. पिछले महीने के आखिर में कच्चे तेल की कीमतें 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 126 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गाड़ियों के लंबे काफिले पर लगाम... पीएम मोदी की अपील पर पैदल दफ्तर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पीएम मोदी ने नागरिकों से अपने गैर-ज़रूरी खर्चों पर फिर से विचार करने की गुजारिश की, जिसमें एक साल के लिए विदेश यात्रा से बचना भी शामिल है. उन्होंने लोगों से विदेशी खर्च कम करने के तरीके खोजने की भी अपील की, जैसे कि विदेशों में 'डेस्टिनेशन वेडिंग' (शादी) के बारे में फिर से सोचना या एक साल के लिए सोने की अत्यधिक खरीदारी को सीमित करना. PM मोदी ने 'वर्क-फ़्रॉम-होम' कल्चर को फिर से शुरू करने की भी गुजारिश की. 

प्रधानमंत्री ने आगे नागरिकों से खाने के तेल की खपत कम करने को कहा और किसानों से विदेशों से आयातित रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की गुजारिश की. 'वोकल फॉर लोकल' कैंपेन का समर्थन करते हुए, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 2047 तक 'विकसित भारत' का टारगेट हासिल करने के लिए भारत के लिए आत्मनिर्भरता और जैविक खेती जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement