दिल्ली: आतंकियों का हैंडलर कश्मीरी निकला, बांग्लादेश से बना रहा हमले का प्लान

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की योजना को नाकाम करते हुए पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका कनेक्शन पाकिस्तान और बांग्लादेश से है. इन आरोपियों का कश्मीरी हैंडलर बांग्लादेश में बैठा है और वहीं से हमले की साजिश रच रहा है.

Advertisement
आरोपी हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे. (Photo: Screengrab) आरोपी हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे. (Photo: Screengrab)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले के अलर्ट के बाद पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनका कनेक्शन पाकिस्तान और बांग्लादेश से होने की जानकारी मिली थी. इस मामले में अब खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों का हैंडलर कश्मीरी है.

आतंकी मॉड्यूल का कश्मीरी हैंडलर बांग्लादेश में बैठा है और आरोपी इसी हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे. आरोपियों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है.

Advertisement

आरोपी फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे. पुलिस ने उनके पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं. आरोपियों के कब्जे से कई महत्वपूर्ण जगहों की रैकी के वीडियो भी मिले हैं.

'FREE KASHMIR' पोस्टर पर पुलिस की जांच

दरअसल, 8 फरवरी को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों और मेट्रो में भड़काऊ पोस्टर लगाए गए थे. इनमें 'FREE KASHMIR' जैसी बातें लिखी हुई थीं. दिल्ली पुलिस ने इन पोस्टर को लेकर ऑपरेशन चलाया, जिसके तहत इस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ. आरोपियों ने कोलकाता में भी  'FREE KASHMIR' के पोस्टर लगाए थे.

यह भी पढ़ें: आतंकी हमले की साजिश नाकाम! तमिलनाडु-बंगाल से 8 अरेस्ट, PAK-बांग्लादेश से है कनेक्शन

हाई अलर्ट पर दिल्ली का चांदनी चौक

बता दें कि खूफिया सूत्रों से पता चला है कि लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहा है. संगठन दिल्ली का लाल किला और चांदनी चौक इलाका को टारगेट कर सकता है. अलर्ट के बाद दिल्ली में भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने स्थानीय लोगों को भी अलर्ट रहने की सलाह दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement