Delhi Weather: गर्मी के बीच दिल्ली में आज फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना

दिल्ली में गुरुवार को इस महीने का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. हालांकि दिनभर की तेज गर्मी के बाद मौसम विभाग ने शाम और रात के समय मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी.

Advertisement
दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. (Photo-ANI) दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. (Photo-ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:48 AM IST

गुरुवार को भीषण गर्मी से झुलसने के बाद दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. दिनभर जहां राजधानी तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान रही, वहीं रात होते-होते कई इलाकों में मौसम बदल गया और तेज हवाएं चलने लगीं. राष्ट्रीय राजधानी में 14 मई को तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा.

Advertisement

गर्मी के इस तीखे असर के बाद मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को कुछ राहत दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था, जिसमें शाम या रात के समय तेज हवाओं, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी. अनुमान के मुताबिक हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

दिन में जहां न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं मौसम के इस बदलाव के बाद तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है.

आज यानी 15 मई को मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा. दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 40°C से 42°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है. दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है.

Advertisement

सतह पर चलने वाली मुख्य हवा उत्तर-पूर्व दिशा से आने की संभावना है, जिसकी गति सुबह के समय 15 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दोपहर के समय हवा की गति उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी, जबकि शाम और रात के समय यह घटकर लगभग 10 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement