फैक्ट चेक: बुलडोजर एक्शन के बाद रोते-बिलखते आदमी का ये वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं है

सोशल मीडिया पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद रोते हुए एक शख्स का वीडियो पश्चिम बंगाल का बताकर वायरल किया जा रहा है. दावा है कि वहां अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर यह एक्शन हुआ है. लेकिन आजतक की पड़ताल में यह दावा पूरी तरह झूठा निकला है, यह वीडियो बंगाल का नहीं है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो पश्चिम बंगाल के अंदर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का है.
सच्चाई
ये वीडियो बंगाल नहीं, बांग्लादेश का है, जहां सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के लिए ये कार्रवाई की गई थी.

फैक्ट चेक ब्यूरो

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

पश्चिम बंगाल का बताकर एक रोते-बिलखते आदमी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक आदमी फूट-फूटकर रोते और सड़क पर हाथ-पैर मारते हुए नजर आ रहा है. इसके अलावा कुछ महिलाओं और छोटे बच्चों को भी रोते हुए देखा जा सकता है.

कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की एक बस्ती में हुई बुलडोजर कार्रवाई के दौरान का है. दरअसल, पश्चिम बंगाल में नई सरकार आने के बाद से अवैध कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई तेज हो गई है. इस वीडियो को भी इसी संदर्भ में शेयर किया जा रहा है.

Advertisement

वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, 'पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों की बस्ती पर बुलडोजर एक्शन हो रहा है. यह सब वन विभाग और सरकारी जमीन पर बसे थे. वीडियो में पीछे देखिए एक व्यक्ति तो बांग्लादेश क्रिकेट टीम के जर्सी में खड़ा है.' इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि इस वीडियो का पश्चिम बंगाल से कोई लेना-देना नहीं है. ये बांग्लादेश के मीरपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ हुई कार्रवाई के दौरान का वीडियो है.

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो में ‘खान वस्त्र’ नाम की एक दुकान नजर आती है. बांग्ला में दुकान का पता लिखा है - मीरपुर, बांग्लादेश. वीडियो में एक बांग्लादेशी न्यूज आउटलेट ‘Kaler Kantho Digital’ का माइक भी देखा जा सकता है.

'Kaler Kantho Digital' के फेसबुक पेज पर इस घटना का पूरा लाइव वीडियो मौजूद है. 20 मई के इस लाइव वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क किनारे बनी दुकानों को तोड़ा जा रहा है.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना बांग्लादेश के मीरपुर की है, जहां प्रशासन ने बौनियाबाद स्लम इलाके में अवैध कब्जों पर कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान पुलिस और लोगों में झड़प भी हुई थी. आगे इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो में दिख रहे लोग भी नजर आते हैं. करीब 10 मिनट इस रिपोर्ट में 6 मिनट के बाद वायरल वीडियो वाला हिस्सा देखा जा सकता है, जहां वही रोता हुआ आदमी और बच्चे दिखाई देते हैं.

Prothomalo की 20 मई की रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन ने इस इलाके में सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के लिए ये कार्रवाई की थी. इस दौरान स्थानीय लोगों के हमले में कुछ पुलिसवाले घायल भी हो गए थे.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement