फैक्ट चेक: ढाका का वीडियो बंगाल में बीजेपी-टीएमसी के बीच टकराव का बताकर हुआ वायरल

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद सोशल मीडिया पर हिंसा और अराजकता से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. दावा किया गया कि बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव से राज्य में गृहयुद्ध जैसे हालात बन गए हैं. आजतक ने इस वायरल वीडियो का फैक्ट चेक किया है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो पश्चिम बंगाल का है जहां बीजेपी और टीएमसी के लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं.
सच्चाई
इस वीडियो का भारत से कोई लेना-देना नहीं है. ये बांग्लादेश की राजधानी ढाका का वीडियो है.

फैक्ट चेक ब्यूरो

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:11 PM IST

बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. 

इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें लोगों की भीड़ अफरातफरी में इधर-उधर भागती नजर आ रही है. कुछ लोग हाथ में डंडे लेकर तोड़फोड़ करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में काफी शोर-शराबा भी सुना जा सकता है.

Advertisement

कुछ लोग इसे पश्चिम बंगाल की मौजूदा अराजक स्थिति बताकर शेयर कर रहे हैं. फेसबुक पर एक व्यक्ति ने लिखा, “पश्चिम बंगाल में आज गृह युद्ध जैसे हालात है इसका जिम्मेदार कौन है. बीजेपी कार्यकर्त्ता टीएमसी वालों को मार रहे हैं और टीएमसी वाले बीजेपी वाले कार्यकर्ताओं को मार रहे हैं. जहां भी कोई मुस्लिम दिखाई दे रहा है उसके साथ में बदतमीजी की जा रही है उसके साथ मारपीट की जा रही है. मोब्लिचिंग की जा रही है.”

इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो बांग्लादेश के ढाका का है, भारत का नहीं.

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये एक बांग्लादेशी फेसबुक यूजर की 26 अप्रैल की पोस्ट में मिला. बेहतर क्वालिटी वाले इस वीडियो में ‘Rider 89’ नाम का एक लोगो नजर आता है.

Advertisement

‘Rider 89’ एक बंगालदेशी अकाउंट है. इस यूजर ने 24 अप्रैल को ये वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था जिस पर 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. इसने 26 अप्रैल को एक बार फिर यही वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा - “बांग्लादेश में आखिर क्या हो रहा है?”

ये वीडियो किसी फ्लाईओवर के ऊपर से रिकार्ड किया गया है. इसमें एक बाइक भी नजर आती है जिसकी नंबर प्लेट पर बांग्ला में कुछ लिखा है. जबकि भारत में नंबर प्लेट पर अंग्रेजी में वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा होता है. 

अच्छी क्वालिटी वाले वीडियो में मछली की एक दुकान भी नजर आती है. सर्च करने पर पता चला कि ये दुकान बांग्लादेश के ढाका में है. हमें गूगल मैप्स के स्ट्रीट व्यू ( https://tinyurl.com/y5s4t9b9 ) पर भी ये लोकेशन मिल गई. इसमें हूबहू वही सड़क और बिल्डिंग नजर आ रही है जैसी वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है.

हमें इस घटना से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली लेकिन इतना साफ है कि ये ढाका का वीडियो है और इसे पश्चिम बंगाल का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement