'अगर हम अपनी पर आ गए...', मिस्ट्री मैन ने दी वड़ा पाव गर्ल के पति को चेतावनी, लगाए गंभीर आरोप

'वड़ा पाव गर्ल' के पति युगम गेरा ने वीडियो जारी करके कहा था कि वो मीडिया के सभी सवालों का जवाब देने को तैयार हैं. वो अपनी पत्नी के विवाद खुलकर बात करना चाहते हैं. अब युगम को मिस्ट्री मैन ने एक चेतावनी दी है.

Advertisement
चंद्रिका का पति को मिली चेतावनी (Photo: Instagram @chandrika.dixit) चंद्रिका का पति को मिली चेतावनी (Photo: Instagram @chandrika.dixit)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल की पर्सनल लाइफ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. उनका अपने पति युगम गेरा से झगड़ा हुआ, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर आरोपों की बारिश की. चंद्रिका ने युगम पर अफेयर के आरोप लगाए. इसके बाद, वो खुद एक मिस्ट्री मैन संग दिखाई दीं, जिसे देख लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया. 

चंद्रिका के पति युगम का छलका का दर्द

Advertisement

चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम गेरा पर आरोप लगाए थे कि उनका किसी लड़की के साथ पिछले दो महीने से अफेयर चल रहा है. एक वीडियो जारी करके वड़ा पाव गर्ल ने अपने पति की चैट्स लीक की थीं. इसके बाद से ही वो एक मिस्ट्री मैन संग हैं, जिनके साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री सुर्खियों में है. 

चंद्रिका अपने मिस्ट्री मैन से प्यार का इजहार और हमेशा साथ रहने का वादा करती हैं. उनके वीडियोज पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. इसी दौरान चंद्रिका के पति युगम भी दर्द और परेशानी में हैं. उन्होंने गुरुवार देर रात एक वीडियो जारी करके कहा कि वो वड़ा पाव गर्ल के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का मीडिया के सामने जवाब देंगे. वो पत्नी की हर बातों का मुंह तोड़ जवाब देंगे. 

Advertisement

मिस्ट्री मैन ने दे डाली चेतावनी

अब युगम के वीडियो का जवाब वड़ा पाव गर्ल के मिस्ट्री मैन ने एक और वीडियो डालकर दिया है. उन्होंने युगम को चेतावनी दी कि अगर वो अपनी पर आ गए, तो जो उनके पास है वो भी हाथ से निकल जाएगा. मिस्ट्री मैन ने कहा, 'बर्दाश्त करते-करते हद हो चुकी है. तू बर्दाश्त कर रहा है? बर्दाश्त वो कर रही है, जिसे तू 5 महीने से चीट कर रहा है. मेरा कोई मैटर में बोलने का हक नहीं बनता, लेकिन अब मेरा हक है. और क्या कह रहा है तू कि मीडिया को बुलाएगा?'

'बुला ले, जवाब हैं तेरे पास देने के लिए? अगर हम अपनी पर आ गए ना, तो जो हाथ में है वो भी चला जाएगा. बहुत दूर तक और सोच समझकर कोई कदम उठा. और एक बात का ध्यान रख, तेरे पास तो जवाब हैं. हमारे पास पूरा का पूरा सबूतों का बैग भरा पड़ा है.' मिस्ट्री मैन के इस वीडियो ने युगम और चंद्रिका के झगड़े को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम कर दिया है. अब देखना है कि युगम इस वीडियो पर क्या जवाब देते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement