42 की उम्र में मां बनेंगी करिश्मा तन्ना, फिटनेस पर दे रहीं ध्यान, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

करिश्मा तन्ना ने जिम में वर्कआउट करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है. एक्ट्रेस अपने पेट डॉग के साथ पसीना बहा रही हैं. उनका वीडियो उनके जैसी कई प्रेग्नेंट औरतों को हौसला देगा.

Advertisement
फिटनेस क्वीन बनीं करिश्मा तन्ना (Photo: Instagram @karishmatanna) फिटनेस क्वीन बनीं करिश्मा तन्ना (Photo: Instagram @karishmatanna)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी जिंदगी के बेस्ट फेज में हैं. 42 की उम्र में वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं. फिलहाल वो अपने थर्ड ट्रायमेस्टर में हैं. एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को भी खुलकर सोशल मीडिया पर शेयर करती दिख रही हैं. इसी बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है. 

Advertisement

करिश्मा का वर्कआउट

अक्सर ऐसे समय में औरतें अपने होने वाले बच्चे का ध्यान रखने के लिए सावधानी बरतने में विश्वास रखती हैं. मगर करिश्मा इस सोच में ना आकर एक नया ट्रेंड सेट कर रही हैं. करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला है जिसमें वो जिम के अंदर पसीना बहाती नजर आई हैं. इस दौरान वो खुलकर अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही हैं. 

जिम में करिश्मा के साथ उनका पेट डॉग भी था, जो उनकी गोद में बैठा था. पेट के साथ एक्ट्रेस वर्कआउट करती दिखीं. हालांकि वो कोई वजन नहीं उठा रही हैं. करिश्मा लाइट एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग या कार्डियो मूवमेंट्स करती दिखी हैं जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है. इस वीडियो से उन्होंने ये भी बताया है कि प्रेग्नेंसी में भी फिटनेस को कैसे मेंटेन किया जा सकता है. करिश्मा के चेहरे पर मॉम ग्लो भी साफ झलक रहा है. उनके वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. 

Advertisement

कब होगी करिश्मा की डिलीवरी?

करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा अगस्त के महीने में माता-पिता बनने वाले हैं. एक्ट्रेस की कुछ दिनों पहले गोद भराई की रस्म भी हुई थी, जहां वो और उनके पार्टनर दिल से भगवान की आस्था करते दिखे. उन्होंने अपने बड़ों का आशीर्वाद लिया और इस नई जिंदगी के लिए प्रार्थना की. 

इसके अलावा करिश्मा ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट भी कराया था, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने मिला. सफेद गाउन और बेबी बंप में वो बेहद खूबसूरत दिखीं. उनका हर अंदाज फैंस को पसंद आया. बात करें करिश्मा के प्रोजेक्ट्स की, तो वो स्कूप नाम की वेब सीरीज में नजर आई थीं. इसके अलावा उन्हें कई साल पहले रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ फिल्म संजू में देखा गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »