बिग बॉस 14 का फिनाले करीब आ गया है और शो में फाइनलिस्ट बनने की जंग प्रतियोगियों के बीच छिड़ गयी है. अब घरवालों ने सिंगर राहुल वैद्य को घेर लिया है. एजाज खान, रुबीना दिलैक, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला और जैस्मिन भसीन, घर के अन्दर राहुल को अच्छाई का पाठ पढ़ाने में लगे हुए हैं.
निक्की ने खोली राहुल की पोल
बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें राहुल वैद्य थिएटर में खड़े नजर आ रहे हैं. एजाज उन्हें कहते हैं कि वह घर की महिलाओं से अच्छे से बात नहीं करते. इसपर राहुल कहते हैं कि रुबीना और निक्की को लेकर उनके मन में कोई इज्जत नहीं है, इसलिए वह अपनी बात पर अडिग हैं.
राहुल संग रुबीना और निक्की की बहस होती है, जिसके बाद निक्की तंबोली, उनकी पोल खोलना शुरू कर देती हैं. निक्की बताती हैं कि उनकी पीआर टीम की सदस्या से राहुल फ्लर्ट करते आए हैं. इसपर राहुल ने कहा कि यह बात 3-4 साल पुरानी है. निक्की की पीआर टीम के लोगों ने राहुल को निक्की संग कपल बनने के लिए कहा था, लेकिन सिंगर ने मना कर दिया.
अब बिग बॉस के घर में क्या धमाका देखने को मिलेगा ये तो आने वाला समय बतायेगा. वैसे बता दें कि एजाज खान और अभिनव शुक्ला शो के फाइनलिस्ट बन गए हैं. बिग बॉस का फिनाले जल्द ही होने जा रहा है. इस शो में जगह बनाने के लिए प्रतियोगी कड़ा मुकाबला कर रहे हैं. हाल ही में सभी ने अपनी जिंदगी से जुड़े गहरे और डार्क सीक्रेट शेयर कर दर्शकों को चौंका दिया था.
aajtak.in