Mumbai Manthan18: समाज में असहनशीलता हावी होती जा रही है- शेखर सुमन

आजतक के कार्यक्रम मुंबई मंथन 2018 कहां गया सेन्स ऑफ ह्यूमर में शेखर सुमन ने शिरकत की.  यहां उन्होंने कहा कि आज के समय में ह्यूमर के लिए स्पेस ही नहीं बचा है.

Advertisement
शेखर सुमन शेखर सुमन

मोनिका गुप्ता

  • मुंबई,
  • 23 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

वरिष्ठ अभिनेता और निर्देशक शेखर सुमन ने दुख जताया कि टीवी शोज में कॉमेडी के नाम पर आज कल जो दिखाया या सुनाया जा रहा है वह ह्यूमर नहीं है. आज के वक्त में ह्यूमर के लिए स्पेस ही नहीं बचा है. उन्होंने कहा, "ह्यूमर खौफ में छिपा पड़ा है. हम कहें तो किससे कहें. क्योंकि लोगों ने हर चीज का बुरा मानना शुरू कर दिया.

Advertisement

सुमन ने कहा, "हमारे समाज में असहनशीलता अब इतनी ज्यादा हावी है कि कुछ भी कहना-सुनना मुश्किल हो रहा है. मेरे ख्याल से ह्यूमर, जैसा नाम में ही है ह्यू मर; कहीं मर गया है. लेकिन उन्होंने कहा कि तलाश जारी है, ह्यूमर वापस आएगा."

सुमन ने कहा, "अगर इसका पोस्टमार्टम हो तो देखेंगे कि जब आप जिंदगी में सेंसिटिव हो जाते हैं या बहुत डिफेंसिव हो जाते हैं तो कहीं न कहीं आप जिंदगी को नकार रहे होते हैं. पहले एक ज़माना था, जब हम लोग राम और हनुमान पर भी कटाक्ष करते थेसहनशील था. वो जानता था कि वो फूहड़ नहीं है. लेकिन अब लोग कहते हैं कि आपने फला चीज के बारे में ये कैसे कह दिया. वो क्यों कह दिया.

मंगलवार को आजतक के मुंबई मंथन 2018 में 'कहां गया सेन्स ऑफ ह्यूमर' में शेखर सुमन ने ये बातें कही. इस सत्र का संचालन निधि अस्थाना ने किया. इस दौरान महशूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भी मौजूद रहे.

Advertisement

कॉमेडी शोज का स्तर बिगड़ता जा रहा है

सुमन ने कहा, "ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां सोच इन्वॉल्व नहीं है. और जहां सोच या अध्यात्म नहीं इन्वॉल्व हो रहा है, ऐसी जगहों पर ह्यूमर फूहड़ हो ही जाएगा. यही वजह है कि कई लोग आज व्यापार के लिए इसका (ह्यूमर) इस्तेमाल कर रहे हैं. ये फूहड़ दौर है."

ने कहा, "पहले समाज ज्यादा पढ़ा लिखा था. सभ्य थे. ऐसा था इसीलिए शरद जोशीजी, हरिशंकर परसाई जी या इन जैसे लेखकों ने लिखा. लोगों ने सराहा. आज के दिन वो शायद लिखते तो कोर्ट में केसेस लड़ रहे होते. कि आपने मजहब या तमाम दूसरी चीजों के बारे में ये क्यों कह दिया. तो कहीं न कही जेहिनियत समाज से गायब हो जाती है तो फूहड़ता आती है. अनपढ़ समझ नहीं पाते क्या बात हो रही है. और फिर विरोध के बाद ह्यूमर की जगह ही ख़त्म हो जाती है."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »