भाबीजी घर पर हैं को मिला है चुनाव आयोग से नोटिस, राइटर ने दिया ये अपडेट?

टीवी शो भाबीजी घर पर हैं इन दिनों राजनीतिक वजहों से परेशानियों में घिरा नजर आ रहा है. शो पर नरेंद्र मोदी सरकार की स्कीम्स के प्रमोशन का आरोप है. इसी को लेकर चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. शो के निर्माताओं की ओर से अभी नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है.

Advertisement
भाबीजी घर पर हैं की स्टारकास्ट भाबीजी घर पर हैं की स्टारकास्ट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 3:29 PM IST

टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' इन दिनों राजनीतिक वजहों से परेशानियों में घिरा नजर आ रहा है. शो पर नरेंद्र मोदी सरकार की स्कीम्स के प्रमोशन का आरोप है. इसी को लेकर चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. शो के निर्माताओं की ओर से अभी नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है. अब शो के स्क्रीनराइटर मुंबई में एक इवेंट के दौरान इसपर बातचीत की है.

Advertisement

मुंबई में आयोजित एक इवेंट में सत्यम त्रिपाठी से बातचीत में रघुवीर शेखावत ने शो से जुड़े विवाद को लेकर कहा, "चुनाव आयोग से शो को नोटिस मिला है. शो के प्रोड्यूसर इस पर जल्द ही जवाब देंगे. हमनें किसी भी विपक्षी पार्टी का नाम मेंशन नहीं किया. ना ही किसी पार्टी को टारगेट ही किया. सब कुछ एक सीमा के अंदर किया गया. हमने केवल स्वच्छ भारत अभियान को प्रमोट किया और इसके पीछे जो इंसान हैं उन्हें प्रमोट किया."रघुवीर शेखावत भाबी जी घर पर हैं के लेखक हैं. शो को लेकर जिस तरह से विवाद हुआ उन्हें इसका अंदाजा नहीं था.

बता दें कि शो भाबीजी घर पर हैं के अलावा जीटीवी के एक शो तुझसे है राब्ता को भी चुनाव आयोग से नोटिस मिला है. इन शोज में उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत अभियान जैसी स्कीम्स को प्रमोट करने का आरोप था. लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह के एपिसोड्स को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया.

Advertisement

बता दें कि शो के ऐसे एपिसोड्स आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने मुंबई मिरर से एक बातचीत में आरोप लगाया कि "इन धारावाहिकों में मोदी और उनकी सरकार की स्कीम्स की तारीफ की गई थी. ये बिल्कुल किसी पेड न्यूज की तरह है."

"धारावाहिकों को देखते वक्त वोटर्स को इस बात का अंदाजा तक नहीं होता कि यह एक तरह से भाजपा का कैंपेन है. ये बहुत चौंकाने वाली और गुस्सा दिलाने वाली बात है. बीजेपी अपनी कैंपेनिंग के लिए मशहूर टीवी धाराविकों का इस्तेमाल कैसे कर सकती है.''

अब देखना होगा कि भाबी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर आरोपों को लेकर चुनाव आयोग के नोटिस के जवाब में अपना पक्ष किस तरह रखेंगे.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »