बड़े अच्छे लगते हैं फेम एक्टर राम कपूर का डॉगी बीमार हो गया है. उनके डॉग को बुखार हो गया है. सोशल मीडिया पर राम कपूर ने इसकी जानकारी दी है. राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर डॉगी का पूरा ख्याल भी रख रही हैं.
इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए राम कपूर ने लिखा कि उनके डॉगी को
बुखार हो गया है. राम ने दो तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में गोतमी डॉगी को
खाना खिलाते दिख रही हैं. गौतमी डॉगी का अपने बच्चे की तरह ख्याल रख
रही हैं.
दूसरे फोटो में राम कपूर का डॉगी तकियों पर मुंह रखकर उदास
बैठा हुआ है. एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने राम कपूर की इस पोस्ट पर कमेंट
किया है. उन्होंने लिखा- ''Awwwwwwww... Adorable to another level ❤️❤️".
इसके
अलावा राम ने एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में गौतमी डॉगी को अपने
हाथों से खाना खिला रही हैं. वीडियो में राम बोल रहे हैं कि मैं अपनी पत्नी
से इस तरह का ट्रीटमेंट लेने के लिए कुछ भी करूंगा. 16 सालों में मुझे ऐसा
ट्रीटमेंट कभी नहीं मिला. ये बहुत लकी है.
इस पर उनकी पत्नी कहती
हैं क्या नॉनसेंस है, ये बीमार है. तो राम कहते हैं कि ये बात नहीं कर सकता
तो इसलिए ऐसा ट्रीटमेंट मिल रहा है अब से मैं भी मौन व्रत धारण करूंगा.
बता
दें कि बीते दिनों राम कपूर अपने ट्रांसफॉर्मेंशन तकी वजह से सुर्खियों
में रहे थे. राम कपूर ने 30 किलो वजन कम किया था. उन्होंने अपना रुटीन भी
शेयर किया था.