Advertisement

मनोरंजन

PHOTOS: पापा सैफ के साथ डायरेक्‍टर के ऑफिस पहुंचीं सारा

महेन्द्र गुप्ता
  • 23 मई 2018,
  • अपडेटेड 9:43 PM IST
  • 1/8

सैफअली खान की बेटी सारा अली खान फिल्‍म केदारनाथ से डेब्‍यू कर रही हैं. ये फिल्‍म नवंबर में आएगी. सारा इसी के पोस्‍ट प्रोडक्‍शन में बिजी हैं. हाल ही में उन्‍हें फिल्‍म के निर्देशक अभिषेक कपूर के ऑफिस में देखा गया.

  • 2/8

इसी दौरान सारा अकेली नहीं थीं, बल्‍क‍ि उनके पिता सैफ भी साथ थे. इसी से मीडिया पर ये सवाल पैदा हो गया कि आखिर सैफ को क्‍यों सारा के साथ जाने की जरूरत पड़ गई. वैसे, अभिषेक कपूर के ऑफिस सारा मीटिंग के लिए पहुंची थीं.

  • 3/8

सैफ और सारा कैजुअल लुक में नजर आए. बताया गया कि सैफ ऑफिस तक नहीं गए. बाहर रहे.

Advertisement
  • 4/8

केदारनाथ पहले दिसंबर में रिलीज हो रही थी. लेकिन इसका शाहरुख खान की फिल्‍म जीरो से क्‍लैश हो रहा था, इसलिए अब ये 30 नवंबर को रिलीज होगी.

  • 5/8

फिल्‍म पहले ही कई विवादों में रह चुकी हैं. अभिषेक कपूर पर क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट ने अनियमिता और लापरवाही के आरोप लगाए थे.

  • 6/8

फिल्‍म की रिलीज में देरी होने का भी यही कारण माना गया है.

Advertisement
  • 7/8

ये विवाद कोर्ट तक पहुंचा था. फिलहाल फिल्‍म रिलीज की ओर बढ़ती दिख रही है.

  • 8/8

इस फिल्‍म में सारा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement