रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनीं रानू मंडल के भाव आजकल निराले हो गए हैं. हाल ही में रानू ने एक फैन को जबरदस्त फटकार लगाई थी, ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. लेकिन उन्होंने मीडिया को एटीट्यूड दिखाया भी शुरू कर दिया है.
सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे रिपोर्ट्स के सवालों के जवाब देने की बजाय अनसुना करती नजर आ रही हैं.
इस वीडियो में आप रिपोर्टर को रानू से सवाल करते सुन सकते हैं. रानू पहले तो अपने बैग से निकालकर कुछ खाती हैं और फिर इधर-उधर देखकर कहती हैं कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया. इसके बाद रिपोर्टर अपने सवाल को दोबारा पूछती है.
रानू का ये बदला रंग लोगों को पसंद बिल्कुल नहीं आ रहा है. रानू मंडल के इस व्यवहार की निंदा हर तरफ हो रही है.
याद दिला दें कि कुछ समय पहले एक फैन के रानू मंडल को छू देने से उन्हें गुस्सा आ गया था और वे उस फैन पर भड़क गई थीं. इतना ही नहीं उन्होंने फैन को बातें भी सुना दी थीं.
इसके बाद से रानू मंडल के ढेरों मीम ही इंटरनेट पर वायरल होने शुरू हो गए थे. अब दोबारा रानू के मीम वायरल हो रहे हैं और लोग उनके लिए काफी कुछ बुरा बोल रहे हैं.
बता दें कि रानू मंडल इंटरनेट स्टार बनने से पहले पश्चिम बंगाल के राणाघाट में गलियों और रेलवे स्टेशनों पर घूम-घूम कर गाना गाती थीं. इसी दौरान अतींद्र चक्रवर्ती नाम के एक शख्स ने रानू का एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर कर दिया, जिसमें वो लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गा रही थीं.
इस ही वीडियो ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया को रानू का गाना बहुत पसंद आया और उन्होंने रानू को अपनी फिल्म में गाने का मौका भी दिया.
फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम