Yashoda Teaser: प्रेग्नेंट यशोदा की मुश्किल जर्नी देख खड़े होंगे रोंगटे, समांथा की दमदार एक्टिंग

समांथा की फिल्म यशोदा का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म पूरी तरह से समांथा के इर्द-गिर्द घूमती है. 1.14 मिनट का टीजर आपके होश उड़ा देगा. हर सीन में समांथा छाई हैं. ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. मूवी का बैकड्रॉप क्राइम है. समांथा की फिल्म का टीजर देख लोग शानदार रिस्पॉन्स दे रहे हैं.

Advertisement
समांथा रुथ प्रभु समांथा रुथ प्रभु

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST

साउथ सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु की मचअवेटेड फिल्म यशोदा का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर रिलीज हो गया है. कहानी है एक प्रेग्नेंट महिला की मुश्किलों भरी जर्नी की, जिसे अपने और पेट में पल रहे बच्चे के सर्वाइवल के लिए जोखिम उठाने पड़ते हैं. उसे हर वो काम करने पड़ते हैं जो किसी भी प्रेग्नेंट महिला को करने से मना किया जाता है.

Advertisement

यशोदा के टीजर में छाईं समांथा

फिल्म यशोदा ओरिजनली तेलुगू में शूट हुई है. इसे हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया गया है. यशोदा का टीजर काफी प्रॉमिसिंग है. फिल्म पूरी तरह से समांथा के इर्द-गिर्द घूमती है. 1.14 मिनट का टीजर आपके होश उड़ा देगा. हर सीन में समांथा छाई हैं. फिल्म का टीजर शेयर करते हुए समांथा रुथ प्रभु ने लिखा- ताकत, विलपावर, एड्रेनालाईन.

समांथा की फिल्म का टीजर देख लोग शानदार रिस्पॉन्स दे रहे हैं. फैंस ने इसे अमेजिंग बताया है. लोग फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे  हैं. किसी ने लिखा थलाइवी रॉक्स तो किसी ने सुपरस्टार सैम लिखा है.

देखें टीजर...

क्या है टीजर में?
टीजर की शुरुआत होती है समांथा को गुडन्यूज मिलने से. डॉक्टर समांथा को गुडन्यूज देती है कि वो प्रेग्नेंट हैं.उन्हें शुरुआती तीन महीनों में अपना काफी ध्यान रखने की जरूरत है. भारी सामान नहीं उठाना है, तनाव नहीं लेना है. समय पर खाना है और सोना है. लेकिन इससे इतर समांथा की जिंदगी में सब कुछ इसके उल्ट हो रहा है. वे हैवी बेबी बंप के साथ भाग रही हैं, वेट उठा रही हैं, एक्शन कर रही हैं.

Advertisement

सवाल ये है समांथा की इस मुश्किल जर्नी का क्या अंजाम होता है? फिल्म की रिलीज के बाद ही ये मालूम पड़ेगा कि समांथा की इन चुनौतियों के पीछे क्या वजह है. क्यों वे प्रेग्नेंसी में भी स्ट्रगल कर रही हैं.

मूवी को हरी-हरीश ने डायरेक्ट किया है. समांथा की ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. मूवी का बैकड्रॉप क्राइम है. ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. इसे 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. समांथा की ये पैन इंडिया फिल्म 2022 में रिलीज होगी. फिल्म का टीजर देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्मों में शकुंतलम भी शामिल है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »