करीबी दोस्त तृषा के बर्थडे पर थलपति विजय ने रचा इतिहास, तमिलनाडु में 'विजयी', डबल हुआ सेलिब्रेशन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में थलपति विजय की पार्टी TVK ने DMK और AIADMK को भारी शिकस्त दी है. विजय की जीत ने तृषा कृष्णन का जश्न मनाने को डबल मौका दिया है. 4 मई को तृषा का जन्मदिन भी है.

Advertisement
तृषा को विजय का गिफ्ट (Photo: Instagram @trishakrishnan) तृषा को विजय का गिफ्ट (Photo: Instagram @trishakrishnan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:17 PM IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में थलपति विजय की पार्टी TVK ने इतिहास रचा है. फिल्मी पर्दे की तरह विजय ने चुनावी मैदान में भी गर्दा उड़ाया है. उन्होंने आते ही DMK और AIADMK को बड़ी पटखनी दी है. TVK पार्टी ऑफिस में जश्न का माहौल है. तमिलनाडु में विजय को जीत का परचम लहराते देख फैंस की खुशियों का ठिकाना नहीं है. लेकिन क्या आपको मालूम है विजय की रूमर्ड करीबी दोस्त तृषा कृष्णन के लिए उनकी जीत का ये जश्न डबल खुशियां लेकर आया है. 

Advertisement

तमिलनाडु में जीते विजय
4 मई को जहां तमिलनाडु विधानसभा के नतीजों में विजय को एकतरफा जीत मिली है. वहीं इसी दिन उनकी लेडीलव तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी है. वो 43 साल की हो गई हैं. बीती रात तृषा को तिरुपति बालाजी के दर्शन करते हुए देखा गया था. पैप्स के कैमरा में तृषा मुस्कुराते हुए कैप्चर हुई थीं. चुनावी नतीजों से एक दिन दिन पहले तिरुपति के दर पर तृषा के माथा टेकने को फैन्स ने विजय से जोड़ा. यूजर्स ने कहा कि वो थलपति विजय की जीत के लिए दुआ मांगने तिरुपति गई हैं. किसी ने कहा अपने जन्मदिन से पहले एक्ट्रेस ने भगवान का आशीर्वाद लिया. अब तृषा के मंदिर जाने की वजह बर्थडे हो या विजय की चुनावी जीत की मन्नत मांगना, एक्ट्रेस की दुआ रंग लगाई है. 

Advertisement

विजय भी जीत गए और विजय की जीत से बड़ा तृषा के लिए कोई बर्थडे गिफ्ट नहीं हो सकता. तृषा के दोनों हाथों में लड्डू हैं. वो यकीनन विजय की तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत से खुश होंगी. तिरुपति जाते हुए सामने आई फुटेज में तृषा जिस तरह से मुस्कुराते हुए दिखी थीं, साफ जाहिर हुआ कि वो एक्टर की जीत को लेकर श्योर हैं. क्योंकि ज्यादातर एग्जिट पोल्स में विजय को भारी बहुमत के साथ जीतते हुए दिखाया गया था. इससे विजय और उनके चाहने वालों का मोरल बूस्ट हुआ था. उधर, चुनावी रुझानों के बीच तृषा को विजय के चेन्नई स्थित घर पर जाते हुए देखा गया. गाड़ी में बैठीं तृषा मुस्कुराते हुए दिखीं.

इंटरनेट पर पुष्पा 2 का एक सीन वायरल हो रहा है. इसमें पुष्पा अपनी बाइको श्रीवल्ली के जन्मदिन पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को मुख्यमंत्री बनाता है. यूजर्स का कहना है थलपति विजय ने भी तमिलनाडु इलेक्शन जीतकर अपनी लेडीलव तृषा को जन्मदिन का अनमोल तोहफा दिया है. यूजर्स ने उन्हें मेड फॉर ईच अदर कपल बताया है. 

विजय-तृषा का अफेयर
विजय और तृषा की ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट है. दोनों का रिश्ता सालों पुराना है. फिल्मी स्क्रीन पर रोमांस करते हुए दोनों को रियल में प्यार हुआ था. जब इसकी भनक विजय के परिवार को लगी तो उन्होंने तृषा से दूरी बनाने को कहा. नतीजा ये हुआ कि दोनों ने सालों तक साथ में काम नहीं किया. लेकिन फिर लियो फिल्म के लिए वो 15 साल बाद साथ आए. फैंस का कहना है इस बार जब वो साथ आए तो कभी ना अलग होने के लिए मिले. उधर विजय का पत्नी संगीता संग तलाक केस कोर्ट में चल रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement