फिल्म रैप में जानिए कि शनिवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ. एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के Deepfake वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. इसके अलावा एल्विश यादव को पिछले हफ्ते आए बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार एपिसोड में देखा गया था.
बैंक अकाउंट चीख मारने लगा, तब किया समझौता... मां-बाप को लगा बेटा पागल है - अमित सियाल
अमित सियाल बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने अपनी विविधरंगी किरदारों से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है. अमित हमसे अपनी एक्टिंग की जर्नी, करियर के उतार-चढ़ाव पर बातचीत करते हैं.
रश्मिका मंदाना के Deepfake वीडियो मामले में एक्शन में पुलिस, FIR दर्ज
दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस भेजकर आरोपियों के खिलाफ जांच की मांग की थी. इसके साथ उन्होंने रश्मिका को लेकर चिंता भी जाहिर की थी. महिला आयोग का कहना है कि उन्हें पता चला कि किसी ने एक्ट्रेस की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की है. ये मामला बेहद गंभीर है, जिसे लेकर अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
एल्विश यादव के सांप कांड ने लिया नया मोड़, पुलिस को मिली आरोपियों की कस्टडी, फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की जेल से कस्टडी मिल गई है. पुलिस पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. सभी आरोपियों से अलग-अलग जगह पर पूछताछ हो रही है. पुलिस पूछताछ में पता लगाएगी कि ये सांप इन लोगों के पास कहां से आए.
'तुम भी बदल गए', सांप कांड के बीच एल्विश ने सलमान संग शेयर की फोटो, लिखा क्रिप्टिक मैसेज
एल्विश यादव को पिछले हफ्ते आए बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार एपिसोड में देखा गया था. यहां वो भोजपुरी एक्ट्रेस मनीष रानी के साथ पहुंचे थे. अब इसी एपिसोड एक दौरान सलमान संग ली गई फोटो को एल्विश ने शेयर किया है. इस तस्वीर के साथ लिखा एल्विश का मैसेज काफी अजीब है.
हमास के खिलाफ इजरायली एक्ट्रेस, दिखाया हमलों का वो सच, जिसे देखकर भड़के दंगे
इजरायली एक्ट्रेस गैल गडोट ने बुधवार को अमेरिका के लॉस एंजलिस में 'बेयरिंग विटनेस' नाम की एक फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन किया. म्यूजियम ऑफ टॉलरेंस में दिखाई गई ये फिल्म 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले की ओरिजिनल वीडियोज मिलाकर बना है.
aajtak.in