साउथ सुपरस्टार विजय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें पूजा के दौरान उनके साथ रश्मिका भी नजर आईं. न्यूली वेडेड कपल को देख फैंस बेहद खुश नजर आए. दूसरी ओर, बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन पर अब तक करीब 1500 करोड़ रुपये लग चुके हैं. वो बताते हैं कि उनके पास काम की कमी नहीं है. एक तरफ विजय-रश्मिका की केमिस्ट्री चर्चा में है, तो दूसरी तरफ राजपाल यादव का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सोमवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में और क्या हुआ, पढ़िए हमारे फिल्म रैप में.
‘पापा मैं बेड के नीचे छिप जाऊंगी’, एमी विर्क से बोली बेटी, दुबई में फंसी, एक्टर का हुआ बुरा हाल
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे जंग की आंच दुबई पर भी पड़ी है. यहां कई सेलेब्रिटीज का बसेरा है. इनमें पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क भी हैं. उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी दुबई में ही रहते हैं. एमी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी बात कही है. उन्होंने बताया कि बढ़ते तनाव के बीच पत्नी और बेटी मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं.
खामेनेई की मौत से खुश एक्ट्रेस मंदाना, ईरान छोड़कर भारत में रहकर कर रहीं गुजारा
अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से ईरान में इस समय तबाही का मंजर है. अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की भी मौत हो गई है. खामेनेई की मौत से ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी काफी खुश हैं. वो लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं.
'मैं 1500 करोड़ का आदमी हूं...', बोले राजपाल यादव, चेक बाउंस केस के बाद फिल्म फेडरेशन से लगाई गुहार
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने पिछले दो दिनों में अपने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस के बारे में काफी बातें कह डाली हैं. उन्होंने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मीडिया के सभी सवालों का जवाब दिया. इस बीच उन्होंने खुद को लेकर भी कई बड़े दावे किए.
विजय की अर्धांगिनी बनकर पूजा में बैठीं रश्मिका मंदाना, ट्रेडिशनल लुक में दिखीं खूबसूरत, Video
रश्मिका मंदाना जबसे विजय देवरकोंडा की पत्नी बनी हैं, तब से सोशल मीडिया पर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. हर कोई नए कपल को बधाई देता नजर आ रहा है. विजय और रश्मिका भी फैंस को अनोखे तरीके से धन्यवाद कर रहे हैं. शादी के बाद, रश्मिका का ससुराल में भी शानदार स्वागत हुआ है.
दुबई में धमाकों के बीच फंसी ये 'मिस इंडिया', घर वापस लौटने को परेशान, चिंता में परिवार
मिडिल ईस्ट देशों में बढ़ते तनाव, धमाकों, एयरस्पेस बंद होने के बाद यूएई के कुछ हिस्सों में हालात बिगड़ गए हैं. ऐसे में कई इंटरनेशनल यात्री दुबई में फंस गए हैं. इन्हीं में से एक हैं मान्या सिंह. ये बिग बॉस रिएलिटी शो की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. मान्या मिस इंडिया रनर अप हैं. उनकी वापसी की फ्लाइट सस्पेंड हो गई, जिसके बाद विदेश में अकेली फंस गईं.
aajtak.in