मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ नया होता रहता है. आज सोमवार के दिन भी कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. आशा भोसले पंचतत्व में विलीन होकर हमें हमेशा के लिए छोड़कर चली गईं. उनके अंतिम संस्कार पर कई दिग्गज संगीत कलाकार और बॉलीवुड एक्टर्स नजर आए. सभी ने 'सुरों की आशा' को भावपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर इंफ्लुएंसर तान्या चटर्जी ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि चहल ने उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज किया.
कैसे हुई थी करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की तीसरी शादी, प्रिया ने शेयर की तस्वीरें
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर को गुजरे करीब एक साल का समय बीतने वाला है. ऐसे में उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने अपने पति की याद में एनिवर्सरी पोस्ट शेयर की है. आज ही के दिन प्रिया और संजय की शादी हुई थी.
पंचतत्व में विलीन आशा ताई, सुरों की मल्लिका को आखिरी सलाम
Asha Bhosle Rest In Peace: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. जानिए उनके संघर्ष, परिवार, करियर, अवॉर्ड्स और उनकी अमर संगीत विरासत की पूरी कहानी.
'युजवेंद्र चहल ने मैसेज किए', इंफ्लुएंसर तान्या चटर्जी का बड़ा दावा, पैप्स को दिखाए सबूत
बोल्ड एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर तान्या चटर्जी ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के मैसेज दिखाकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर चहल के मैसेज और रिएक्शन दिखाए, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है.
शाहरुख से हुई एक गलतफहमी ने किया राजपाल का नुकसान, हाथ से गई फिल्म, बोले- ये बॉलीवुड है
राजपाल यादव ने एक पुराने किस्से का जिक्र किया है, जब उनके और शाहरुख खान के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो गई थी. एक्टर ने बताया कि सुपरस्टार ने उन्हें उनकी फिल्म में रोल ऑफर किया था, जो बाद में उनके हाथ से चला गया.
सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर किसी महफिल में शामिल हों और उनकी चर्चा न हो...ऐसा भला कैसे हो सकता है. सारा बीते दिन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच हुए मुकाबले को एन्जॉय करती हुई नजर आईं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क