बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान भले ही 60 साल के हो गए हैं, लेकिन उनके तेवर कम नहीं हुए हैं. उन्हें लड़ना भी आता है और अपनों के लिए आवाज उठानी भी आती है. सलमान ने खुद कई सारे पोस्ट करके लोगों को ये चेतावनी दे दी है कि उन्हें हल्के में लेने की बिल्कुल गतली न करें. सलमान खान का गुस्सा आखिर किसपर और क्यों फूटा है? चलिए जानते हैं पूरा माजरा...
गुस्से में सलमान
दरअसल, सलमान खान बीती देर रात मुंबई के हिंदुजा हास्पिटल जा रहे थे. मगर कुछ पैपराजी ने सलमान को ट्राफिक सिग्नल पर देखने के बाद उनका हॉस्पिटल तक पीछा किया. अस्पताल के अंदर जाने के लिए सलमान जैसे ही अपनी गाड़ी से बाहर उतरे तो पैपराजी दबंग खान को 'भाईजान-भाईजान' कहकर चिल्लाने लगे. हास्पिटल के बाहर इस तरह चिल्लम-चिल्ली करना सलमान को पसंद नहीं आया और पैप्स पर उनका गूस्सा फूट पड़ा.
सलमान उसी वक्त गुस्से में पैपराजी पर चिल्लाने लगे. सलमान ने फोटोग्राफर्स से कहा कि इस तरह अस्पताल के बाहर चिल्लाना सही नहीं है. अगर कोई उनका अपना अस्पताल में होता तो क्या तभी भी वो इसी तरह हंगामा करते?
यहां देखें वीडियो
पैप्स ने मांगी माफी
सलमान को गुस्से में भड़कता देख पैप्स सहम गए और उन्हें सॉरी-सॉरी बोलकर माफी मांगने लगे. दबंग खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्टर को गुस्से में देखकर फैंस के भी होश उड़ गए हैं, क्योंकि सलमान हमेशा पैप्स संग काफी फ्रेंडली नजर आते हैं. लेकिन इस बार पैप्स की हरकत ने उन्हें गुस्सा दिला दिया.
सलमान के सपोर्ट में उतरे फैंस
हालांक, सलमान को आगबबूला देखकर कई फैंस दबंग खान के सपोर्ट में आगे आ रहे हैं. फैंस सलमान को फायर बता रहे हैं. फैंस का कहना है कि सलमान इंडस्ट्री के सबसे रियल हीरो हैं, वो सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि इंसानियत के लिए भी आवाज उठाते हैं. हॉस्पिटल के बाहर इस तरह शोर करना पैप्स की गलत हरकत है, क्योंकि इससे कई पेशेंट्स को परेशानी हो सकती है. इसलिए सलमान ने पैप्स को हॉस्पिटल के बाहर हंगामा करने पर डांटा.
सलमान ने दे डाली चेतावनी
पैपराजी भले ही सलमान से माफी मांगकर वहां से चले गए, लेकिन दबंग खान की नाराजगी खत्म नहीं हुई. उन्होंने देर रात कई सारे पोस्ट करके फोटोग्राफर्स को चेतावनी दी है. एक पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- अगर मैंने अस्पताल में कोई प्रेस वाले को मेरे दर्द पर मजा लेते हुए देखा, तो याद रखना... जिन प्रेस वालों के लिए मैं खड़ा रहा, जिनसे मैंने बातचीत की, जिनकी देखभाल की, जिन्हें रोजी-रोटी कमाने का मौका दिया.
वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है?
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क