शाहिद कपूर का हाथ लगते ही घबराईं रश्मिका मंदाना, कृति को दे दी गाली? फ‍िर मांगी माफी

अक्सर कहा जाता है कि दो हीरोइनें कभी दोस्त नहीं हो सकतीं. मगर कॉकटेल 2 की एक्ट्रेसेस रश्मिका मंदाना और कृति सेनन एक दूसरे संग काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. मगर कृति की तारीफ करते हुए रश्मिका ने ऐसा क्या कह दिया कि उन्हें माफी मांगनी पड़ी?

Advertisement
चर्चा में रश्मिका मंदाना ( Photos: Social Media) चर्चा में रश्मिका मंदाना ( Photos: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर इन दिनों अपनी मच-अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. तीनों स्टार्स जमकर अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं. बीते दिन फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में तीनों स्टार्स साथ नजर आए. मगर इस दौरान रश्मिका ने को-स्टार कृति सेनन की तारीफ करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. 

Advertisement

क्या बोल गईं रश्मिका?

कॉकटेल 2 के इवेंट में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने मीडिया संग बातचीत की और  फिल्म से जुड़े उनके सवालों के जवाब दिए. रश्मिका ने फिल्म में कृति के दिखने वाले कृति के बोल्ड और स्टाइलिश लुक्स की भी तारीफ की.   

कॉकटेल 2 कृति सेनन काफी बीची ग्लैमरल और बोल्ड लुक्स में दिखाई देने वाली हैं. रश्मिका इसी को लेकर कृति की तारीफ करते हुए बोलीं- कॉकटेल 2 में कुछ तो बिल्कुल अलग है. कृति तुम बहुत हॉट लग रही हो…जैसा कि पूरी दुनिया जानती है. सच कहूं तो तुम काफी ज्यादा हॉट हो. तुम कमाल लगी हो. 

लेकिन कृति सेनन की तारीफ करते-करते रश्मिका की जुबान फिसल गई, अनजाने में वो कुछ ऐसा कह गईं, जो कैमरे पर नहीं कहना चाहिए था. लेकिन रश्मिका को जैसे ही एहसास हुआ कि उनके मुंह से गलत शब्द निकला है, तो फिर उन्होंने तुरंत सबके सामने माफी मांग ली. रश्मिका के इस अंदाज पर वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई. 

Advertisement

 

 

क्यों अनकंफर्टेबल हुईं रश्मिका?

इवेंट से एक और वीडिया वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते है कि शाहिद कपूर जैसे ही रश्मिका की कमर पर हाथ रखते हैं तो एक्ट्रेस चौंक जाती हैं. वो एकदम से अनकंफर्टेबल होती नजर आईं. उन्होंने हैरानी से शाहिद का हाथ झटक दिया. ये देखकर शाहिद भी हैरान नजर आए. 

 

कब रिलीज हो रही फिल्म?

'कॉकटेल 2' की बात करें तो ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. देखना दिलचस्प होगा कि शाहिद, रश्मिका और कृति की फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement