'रामायण' की ग्लोबल गूंज, चुटकियों में वसूल लेगी 4000 करोड़ बजट! ये है मेकर्स का ग्रैंड प्लान

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने जब 'रामायण' का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया तो इंडियन सिनेमा फैन्स शॉक हो गए. सब एक ही सवाल पूछने लगे— इतना बजट बॉक्स ऑफिस से रिकवर करना पॉसिबल है? अब मेकर्स का जो प्लान सामने आया है, अगर वो कामयाब हुआ तो ये 4000 करोड़ कुछ ही दिन में निकल आएंगे.

Advertisement
'रामायण' ने की इंटरनेशनल धमाके की बड़ी तैयारी! (Photo: IMDB) 'रामायण' ने की इंटरनेशनल धमाके की बड़ी तैयारी! (Photo: IMDB)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ जिस दिन से अनाउंस हुई है, ये इंडिया का सबसे एक्साइटिंग फिल्म प्रोजेक्ट है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की कास्टिंग से लेकर 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा बजट तक, ‘रामायण’ की हर अपडेट इसके अभूतपूर्व स्केल का सबूत है.

जबसे इस फिल्म का बजट अनाउंस हुआ, तभी से इंडियन फिल्म लवर्स का दिमाग ये गणित जोड़ने में लगा था कि क्या कोई इंडियन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना बड़ा बजट रिकवर कर सकती है? लेकिन अब एक ऐसी जानकारी सामने आई है जो बता रही है कि ‘रामायण’ के लिए इतना भारी बजट रिकवर करना चुटकी बजाने जितना आसान हो सकता है.

Advertisement

इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी रिलीज होगी ‘रामायण’
अभी तक रेडिट पर ‘रामायण’ से जुड़े भरोसेमंद अपडेट शेयर कर रही फिल्म की एक फैन कम्युनिटी ने एक बहुत धमाकेदार अपडेट शेयर की है. ‘रामायण: द फिल्म’ कम्युनिटी ने रेडिट पर एक वेरीफाइड सोर्स से ये जानकारी मिलने का दावा किया है कि रणबीर कपूर की ये फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी रिलीज होगी.

अभी तक रिपोर्ट्स में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को सबसे बड़ी इंडियन रिलीज माना जाता है. मेकर्स का दावा था कि ‘पुष्पा 2’ 12,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. लेकिन नई जानकारी के अनुसार ‘रामायण’ इसकी तीन गुना से भी ज्यादा, करीब 42,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है.

हर मार्केट में तगड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क
एक धमाकेदार अपडेट में दावा किया गया है कि ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने पैशन प्रोजेक्ट के लिए तगड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क अरेंज किया है. इंडिया से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक, ‘रामायण’ का डिस्ट्रीब्यूशन हर मार्केट के टॉप खिलाड़ी के हाथों में है. ये नेटवर्क अपने आप में किसी भी फिल्म को धमाकेदार हिट बनाने का दम रखता है:

Advertisement

हिंदी डिस्ट्रीब्यूशन: ‘रामायण’ के हिंदी वर्जन का डिस्ट्रीब्यूशन अनिल थडानी की एए फिल्म्स के हाथों में है. इस कंपनी ने ‘पुष्पा 2’ और ‘KGF 2’ जैसी फिल्में डिस्ट्रीब्यूट की हैं.

तेलुगू मार्किट: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मार्केट का डिस्ट्रीब्यूशन प्रोड्यूसर दिल राजू की कंपनी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के हाथ में है. इस मार्केट में दिल राजू की कंपनी सबसे हाई-प्रोफाइल बड़ी फिल्मों में डील करने के लिए जानी जाती है.

तमिलनाडु: यहां ‘रामायण’ का डिस्ट्रीब्यूशन रेड जायंट मूवीज के पास है. ये राज्य के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के बेटे, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की कंपनी है और तमिलनाडु में इसे सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क कहा जाता है.

कर्नाटक: ‘रामायण’ का कर्नाटक डिस्ट्रीब्यूशन यश को सुपरस्टार बनाने वाली कंपनी होंबाले फिल्म्स के हाथ में है. होंबाले अपनी मार्केट में सबसे बड़ा खिलाड़ी है.

केरल: ‘रामायण’ के लिए केरल में एक पक्के डिस्ट्रीब्यूटर का नाम तो सामने नहीं आया है. मगर रेड जायंट मूवीज अक्सर केरल मार्केट के लिए भी फिल्में उठाता है. इनके डिस्ट्रीब्यूशन के लिए वो केरल के लोकल प्लेयर्स श्री गोकुलम मूवीज या एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की कंपनी से हाथ मिलाता रहा है. ये दोनों ही कंपनियां केरल की डोमिनेंट कंपनियां हैं.

ये इंडियन कंपनियां मिलकर ‘रामायण’ को देशभर में करीब 7000 से ज्यादा स्क्रीन्स दिलाने वाली हैं. 10 हजार से कम स्क्रीन्स वाले देश में इतनी स्क्रीन्स बटोर लेना पूरी तरह मार्केट डोमिनेंस है. रिलीज के दिन तक ये स्क्रीन काउंट और बढ़ भी सकता है. साथ ही इंटरनेशनल मार्केट में नमित ने जिन कंपनियों से हाथ मिलाया है, उनका नाम ही फिल्मों को हाइप देने के लिए काफी माना जाता है:

Advertisement

नॉर्थ अमेरिका: अपडेट में दावा किया गया है कि अमेरिका और कनाडा (एकसाथ मिलकर ‘नॉर्थ अमेरिका’) मार्केट में ‘रामायण’ का डिस्ट्रीब्यूशन वॉर्नर ब्रदर्स संभालेंगे. वॉर्नर सिर्फ हॉलीवुड नहीं, सबसे बड़ी ग्लोबल फिल्म कंपनियों में से एक है. यहां ‘रामायण’ को 4500 से ज्यादा स्क्रीन्स मिलने का अनुमान है.

चीन: फिल्मों के लिए चीन का वैल्यू समझिए— बिना चीन के ‘दंगल’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बमुश्किल 750 करोड़ था. इस कलेक्शन के दम पर आमिर की फिल्म इतने दिनों तक सबसे बड़ी इंडियन फिल्म बन ही नहीं सकती थी. मगर चीन के कलेक्शन के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस 2000 करोड़ से ज्यादा था. इसलिए ये रिलीज के 10 साल बाद भी ‘पुष्पा 2’ जैसी ग्रैंड हिट से भी बड़ी फिल्म है. ये डोमिनेंस इसलिए क्योंकि अकेले चीन में ही दुनिया की सबसे ज्यादा, 90,000 सिनेमा स्क्रीन्स हैं.

‘रामायण’ को चीन में करीब 20,000 स्क्रीन्स मिलने जा रही हैं. वहां इसका डिस्ट्रीब्यूशन चाइना फिल्म ग्रुप के हाथों में है. ये चीनी सरकार की मोनोपॉली वाली कंपनी है और वहां का सबसे बड़ा फिल्म नेटवर्क है.

मिडल ईस्ट: इस मार्केट में ‘रामायण’ का डिस्ट्रीब्यूशन फार्स फिल्म्स के हाथों में है. हर साल करीब 350 से ज्यादा, और पिछले 60 सालों में 10 हजार से ज्यादा फिल्में डिस्ट्रीब्यूट कर चुकी ये कंपनी मिडल ईस्ट की सबसे बड़ी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर है. मिडल ईस्ट और बाकी देशों से मिलाकर ‘रामायण’ को करीब 10,000 स्क्रीन्स मिलने का अनुमान है.

Advertisement

यानि कुल मिलाकर ‘रामायण’ को वर्ल्डवाइड करीब 40,000 से ज्यादा स्क्रीन्स मिलने का अनुमान है. अभी तक करीब 12 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ‘पुष्पा 2’ को सबसे बड़ी इंडियन रिलीज माना जाता है. बड़ी से बड़ी इंडियन फिल्में 10-11 हजार स्क्रीन्स पर ही रिलीज हुई हैं. इसलिए रेडिट कम्युनिटी का ये अपडेट इतना बड़ा है कि एक बार को शॉकिंग लग सकता है. मगर ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इंटरनेशनल सिनेमा में बड़ा नाम हैं. 8 ऑस्कर जीतने वाली विजुअल इफेक्ट्स कंपनी चला रहे नमित के नाम में कितना वजन होगा, ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है.

अगर सच में ‘रामायण’ को इस लेवल तक स्क्रीन्स मिलीं तो ये सिर्फ इंडिया ही नहीं, इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी पहले ही दिन तगड़ा धमाका करेगी. पूरा चांस है कि दिवाली वाले वीकेंड में ‘रामायण’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फिल्म बन जाए. ऐसे में 4000 करोड़ का बजट निकालना तो इस फिल्म के लिए बाएं हाथ का खेल हो जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement