राम चरण के बॉडीगार्ड पर चढ़ा पेद्दी का खुमार, क्रिकेट स्टाइल में दिखाए गजब के मूव्स

राम चरण हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म नहीं बल्कि अपने पर्सनल बॉडीगार्ड को लेकर सुर्खियों में हैं.

Advertisement
राम चरण का बॉडीगॉर्ड (Photo: Screengrab) राम चरण का बॉडीगॉर्ड (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म 'पेद्दी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन इस बीच, सोशल मीडिया पर राम चरण से ज्यादा उनके एक बॉडीगार्ड की चर्चा तेज हो गई है. दरअसल, राम चरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा का एक नया वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका एक बिल्कुल अलग और अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है.

Advertisement

इस वीडियो में केविन किसी गंभीर बॉडीगार्ड की तरह नहीं, बल्कि एक मंझे हुए डांसर की तरह परफॉर्म करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी और तारीफें रोक नहीं पा रहे हैं.

बल्ले के साथ 'पुष्पा' अंदाज में डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि केविन कुंटा एक गार्डन में खड़े हैं. उनके पास जमीन पर क्रिकेट का एक बल्ला रखा हुआ है. जैसे ही बैकग्राउंड में फिल्म पेद्दी का चिकरी चिकरी सॉन्ग बजता है, केविन पूरे स्वैग के साथ डांस करना शुरू कर देते हैं. गाने की बीट्स पर उनके पैर जिस तरह थिरक रहे हैं, उसे देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि वह एक प्रोफेशनल बॉडीगार्ड हैं. वीडियो में उनका कॉन्फिडेंस और डांस स्टेप्स पूरी तरह से ऑन-पॉइंट नजर आ रहे हैं.

Advertisement

हेलिकॉप्टर शॉट और अनोखा स्टाइल
इस डांस वीडियो की सबसे मजेदार बात तब आती है जब केविन अचानक जमीन से क्रिकेट का बल्ला उठाते हैं और हवा में उछलकर एक जोरदार शॉट खेलने का पोज बनाते हैं, जो देखने में बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी के फेमस 'हेलिकॉप्टर शॉट' जैसा लगता है. उनका यह फनी और एनर्जेटिक अंदाज काफी वायरल है.

सोशल मीडिया पर फैन्स दे रहे मजेदार रिएक्शन
आमतौर पर सेलिब्रिटीज के बॉडीगार्ड्स को हमेशा बेहद गंभीर, मुस्तैद और कड़क अंदाज में ही देखा जाता है. ऐसे में केविन का यह कूल और मस्ती भरा अंदाज लोगों के दिलों को छू रहा है. जानकारी के लिए बता दें कि केविन कोई आम बॉडीगार्ड नहीं बल्कि अफ्रीका का एक प्रोफेशनल एमएमए (MMA) फाइटर है. केविन का असली नाम अब्दू सोवे है और वह गाम्बिया के रहने वाले हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »