रविवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक्टर राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद खुलकर बात की है. वहीं बॉलीवुड में काम कर रहीं ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध पर रिएक्ट किया है.
राजपाल यादव ने पिछले दिनों मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने चेक बाउंस केस पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनका 9 करोड़ रुपये का कर्ज, बाद में जाकर 'ईगो' की लड़ाई में बदल गया.
बॉलीवुड में काम कर रहीं ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध पर रिएक्ट किया है. उन्होंने ईरान के लीडर खामेनेई की मौत और ईरान की आजादी का जश्न मनाया है. जानें एलनाज ने और क्या-क्या कहा...
जंग के बीच UAE में फंसीं अक्षय कुमार की हीरोइन, बोलीं- डरावने हालात, लौटना चाहती हैं घर
अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान भी एक्टिव मोड में है. ईरान मिडिल ईस्ट के कई देशों में मिसाइलें दाग रहा है. जंग के हालातों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी UAE मौजूद हैं.
न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद आंध्रा प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद लिया.
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल के ऑपरेशन के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व भारतीय सेना अधिकारी खुशबू पाटनी ने होली की तैयारी में गुजिया बनाते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया.
aajtak.in