नीतू कपूर को तो आपने स्क्रीन पर कई दफा धमाल मचाते देखा होगा, लेकिन इस बार नीतू अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर और नातिन समारा संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. नीतू कपूर और कपिल शर्मा स्टारर फिल्म 'दादी की शादी' से रिद्धिमा अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. फिल्म का नया गाना 'सेंटी' रिलीज हो चुका है. गाने में नीतू कपूर की 15 साल की नातिन समारा की झलक देखकर फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं.
नीतू की नातिन ने लूटी महफिल
'दादी की शादी' फिल्म से नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म का पोस्टर भी जारी हो चुका है. अब 'दादी की शादी' का गानाा 'सेंटी' रिलीज हुआ है, जो खास वजह से चर्चा में बना हुआ है.
दरअसल, 'सेंटी' गाने में कपूर परिवार की तीन जनरेशन एक साथ नजर आ रही हैं. गाने में नीतू कपूर के साथ उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और 15 साल की नातिन समारा की झलक भी देखी जा सकती है. नीतू कपूर बेटी रिद्धिमा और नातिन समारा संग धमाकेदार डांस करती हुई दिखाई दीं. फिल्म के गाने में समारा की झलक देखकर फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. कहना पड़ेगा समारा ने गाने की पूरी लाइमलाअट लूट ली है.
रिद्धिमा का ग्रैंड डेब्यू
बता दें कि 'दादी की शादी' फिल्म से कपूर खानदान की बेटी रिद्धिमा कपूर अपना बिग स्क्रीन डेब्यू करने जा रही हैं. वो अपने डेब्यू के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. इससे पहले वो ओटीटी शो 'फैब्युलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आ चुकी हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
'दादी की शादी' की बात करें तो ये एक फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म है, जो 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फैंस का कहना है कि फिल्म सुपर-डूपर हिट होने वाली है. वहीं, दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा- बस रणबीर की कमी है. नानी, बेटी, नातिन सब मौजूद हैं. वैसे आपकी क्या राय है?
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क