इंडिया की पहली Fair & Lovely गर्ल, करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग, रातोरात हुई गायब

नीशा सिंह को पहली 'फेयर एंड लवली' गर्ल के रूप में जाना जाता है. उनका करियर अचानक शुरू हुआ था और अचानक ही खत्म हुआ. जानते हैं कि करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ने वाली नीशा सिंह कहां हैं.

Advertisement
कहां गायब हैं नीशा सिंह? (PHOTO: Social Media) कहां गायब हैं नीशा सिंह? (PHOTO: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

ग्लैमर वर्ल्ड की कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ दी है. इन्हीं में से एक नीशा सिंह हैं, जो पहली 'फेयर एंड लवली' गर्ल के तौर पर भी जानी जाती हैं. 1980-90 के दौर में नीशा सिंह हर चीज बेचने वाली चेहरा थीं. प्रिमियम साबुन से लेकर शहर की सोफिस्टिकेटेड ड्रामा तक. उनकी एक्टिंग जर्नी कभी प्लान्ड नहीं थी, ये बस संयोग से शुरू हुई थी. 

Advertisement

ऐसे बनीं पहली 'फेयर एंड लवली' गर्ल
नीशा सिंह को पहला ब्रेक चांस से मिला, जब कॉलेज कैंटीन में किसी ने हिंदुस्तान लीवर के कैंपेन के लिए वीडियो टेस्ट के लिए अप्रोच किया. लेजेंडरी अलीक पदमसी ने डायरेक्ट किया था, ये फेयर एंड लवली का लॉन्च था.

ज्योत्सना मोहन के इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मैंने कहा मेरे परिवार से मॉडलिंग की इजाजत नहीं मिलेगी, लेकिन दोस्तों के साथ देखने आऊंगी. शूट के अंत में पदमसी ने उन्हें नोटिस किया. उन्होंने पूछा कि टेस्ट क्यों नहीं किया, मैंने कहा मॉडलिंग की परमिशन नहीं. तो उन्होंने कहा, कैमरे के लिए बिना मेकअप वाली चाहिए, क्या तुम कैमरे के सामने खड़ी हो जाओगी. 

कुछ दिनों बाद प्रोड्यूसर अजय आनंद ने बताया कि सिलेक्ट हो गईं. पिता मानने को तैयार न थे, तब पदमसी खुद घर आए और भरोसा दिलाया कि सब सेफ हेंड्स में होगा. ऐड सेंसेशन बन गया, लेकिन पिता ने सख्त लिमिट लगाई. महीने में सिर्फ एक ऐड, ताकि पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा हो जाए. ये लिमिट उनके फेवर में काम आई. कम दिखना उन्हें और डिजायर्बल बना गया, जल्दी ही टॉप ब्रांड्स के साथ काम करने लगीं बिना ओवरएक्सपोज हुए.

Advertisement

नीशा ने बताया कि मैं ओवरएक्सपोज नहीं हुई. मैं चुन सकती थी, अच्छे पैसे मांग सकती थी और बेस्ट ब्रांड्स खुद आते थे, बॉम्बे डाइंग, लक्मे, नेस्कैफे.

संयोग से फिल्मों में हुई एंट्री
नीशा पृथ्वी की फिल्मों में एंट्री भी संयोग से हुई थी. वो उस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस के सांचे में फिट नहीं बैठती थीं, लेकिन फिल्म 'अंकुश' ने उनकी तकदीर बदल दी. लेकिन कास्टिंग के समय फिल्म के हीरो नाना पाटेकर ने उनके काम पर संदेह किया था. नीशा का कहना था कि नाना ने मुझे देखते ही नफरत की. एन. चंद्रा से मराठी में कहा, 'पागल हो क्या? इस लड़की को कैसे यूज करोगे?' लेकिन तीसरे दिन मेरी रिएक्शन शॉट्स देखकर सिर पर थपकी मारी और बोले, 'चल जाएगी तू'. वो मेरे सबसे डेडिकेटेड को-स्टार बने.

फिल्मों के बाद उन्होंने टेलीविजन की ओर रुख किया. 'बुनियाद' और भारत की पहली अंग्रेजी टीवी सीरीज 'ए माउथफुल ऑफ स्काई' से वो घर-घर में फेमस हो गईं. एक्ट्रेस अपने करियर के पीक पर थीं जब अचानक शादी कर ली और सिंगापुर शिफ्ट हो गईं. बेटी के जन्म के बाद उन्होंने पूरा फोकस परिवार पर शिफ्ट कर दिया. वो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना चाहती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement