दीपिका-आल‍िया-प्र‍ियंका कब पहुंचीं मेटा गाला? कंफ्यूज हुए फैन्स, AI का धोखा

सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को एक से बढ़कर एक लुक में देखा जा सकता है. हालांकि मेट गाला 2026 को फॉलो कर रहे बहुत सारे यूजर्स के मन में सवाल है कि इवेंट के रेड कारपेट और ऑफिशियल वेबसाइट पर चारों हसीनाओं को आखिर क्यों नहीं देखा गया.

Advertisement
मेट गाला 2026 में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज का जलवा? (Photo: ITG) मेट गाला 2026 में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज का जलवा? (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

मेट गाला 2026 का इंतजार लंबे वक्त से किया जा रहा था. अमेरिका के न्यूयॉर्क में होने वाले इस बड़े फैशन इवेंट में हॉलीवुड से लेकर कोरियन और इंडियन सितारों ने जलवा बिखेरा है. किम कर्दाशियां, रिहाना, बियॉन्से, कॉनर स्टोरी, जाफर जैक्सन, एनी हैथवे समेत ढेरों सितारे मेट गाला के रेड कारपेट पर उतरे. भारत से ईशा अंबानी और करण जौहर ने भी अपना मेट गाला डेब्यू किया. सभी सितारों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हालांकि इस बीच दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं.

Advertisement

चारों हसीनाओं को एक से बढ़कर एक लुक में देखा जा सकता है. हालांकि मेट गाला 2026 को फॉलो कर रहे बहुत सारे यूजर्स के मन में सवाल है कि इवेंट के रेड कारपेट और ऑफिशियल वेबसाइट पर आलिया, प्रियंका, कटरीना और दीपिका को आखिर क्यों नहीं देखा गया. अगर आपने भी इन सभी के लुक्स मिस कर दिए तो बता दें कि सभी जबरदस्त आर्ट इंस्पायर लुक में रेड कारपेट पर नजर आ रही हैं. तकलीफ बस यही है कि वायरल हो रही फोटोज असली नहीं हैं.

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने पहले ही बता दिया था कि वो मेट गाला 2026 में शामिल नहीं होंगी. प्रियंका अपनी फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में व्यस्त है, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारण नजर आने वाले हैं. डायरेक्टर एसएस राजामौली की ये फिल्म बड़े स्केल पर बनाई जा रही है. प्रियंका और दीपिका की एआई से बनाई गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

Advertisement

तस्वीरों में दीपिका पादुकोण को खूबसूरत फेयरी ड्रेस पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है. उनके साथ रणवीर सिंह भी हैं. रणवीर कभी दीपिका को तो काभी उनके बेबी बंप को Kiss करते नजर आ रहे हैं. कुछ और फोटोज में दीपिका पादुकोण ऑफ व्हाइट और गोल्डन गाउन पहने हुए हैं. इसके अलावा एक और फोटो में दीपिका ग्रीन ड्रेस में नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि ये फोटो प्री मेट गाला डिनर की है. हैरानी की बात ये है कि इनमें से एक भी फोटो असली नहीं है.

प्रियंका चोपड़ा को एक खूबसूरत ऑफ व्हाइट ड्रेस में देखा जा सकता है. दूसरी तरफ कटरीना कैफ सिल्वर गाउन और डायमंड ज्वेलरी पहने हैं. आलिया भट्ट भी ग्रीन और व्हाइट आउटफिट में हैं. ये सभी तस्वीरें AI से तैयार की गई हैं. डरावनी बात ये है कि सभी देखने में असली लग रही हैं. मगर ऐसा नहीं है. मेट गाला 2026 में मनीष मल्होत्रा, अनन्या बिरला, करण जौहर, मोना पटेल और ईशा अंबानी भारत की तरफ से शामिल हुए थे. इन सभी ने इवेंट में अपने बेहतरीन लुक्स से जलवे बिखेरे. बॉलीवुड की किसी भी एक्ट्रेस को मेट गाला के रेड कारपेट पर नहीं देखा गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement