राजनीतिक घराने की बहू बनेंगी जाह्नवी कपूर, जामनगर में होगी शादी? पिता ने बताया सच

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. कहा जा रहा था कि दोनों इस साल जामनगर में शादी कर सकते हैं. अब पिता बोनी कपूर ने इन अफवाहों पर बड़ा बयान दिया है.

Advertisement
जाह्नवी कपूर की शादी पर पिता ने किया रिएक्ट (Photo: ITG) जाह्नवी कपूर की शादी पर पिता ने किया रिएक्ट (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

कपूर खानदान में जल्द ही शहनाई बजने वाली हैं. खबर तो ऐसी ही आ रही थी कि जाह्नवी कपूर राजनीतिक घराने की बहू बनने की तैयारी में हैं. एक्ट्रेस दिग्गज नेता सुशील कुमार शिंदे के बिजनेसमैन नाती शिखर पहाड़िया संग लंबे समय से रिलेशन में हैं. काफी वक्त से कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों सात फेरे लेने वाले हैं. इस पर पिता बोनी कपूर ने रिएक्ट किया है. 

Advertisement

शादी करने वाले हैं जाह्ववी-शिखर?

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को अक्सर साथ देखा जाता है- कभी मंदिर में, कभी डिनर डेट पर, तो कभी बड़े-बड़े इवेंट्स में. सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें और पोस्ट फैंस के बीच खूब चर्चा बटोरती हैं. हाल ही में खबरें उड़ने लगीं कि जाह्नवी और शिखर इस साल शादी करने वाले हैं. 

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों सितंबर या अक्टूबर में जामनगर में पारंपरिक शादी कर सकते हैं. जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

लेकिन अब जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने इन अफवाहों पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है. TOI से बातचीत में उन्होंने साफ कहा- 'नहीं, ये सच नहीं है.' यानी फिलहाल शादी की खबरें सिर्फ अफवाह हैं.

Advertisement

नेकलेस से जाह्नवी ने दिया था हिंट

जाह्नवी अक्सर शिखर संग अपने रिश्ते को लेकर ओपन रही हैं. 2024 में फिल्म ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने एक खास नेकलेस पहना था, जिस पर ‘Shiku’ लिखा था. वहीं कई बार शोज और इंटरव्यूज में भी अपने रिलेशनशिप का जिक्र कर चुकी हैं. यहां तक कि पिता बोनी कपूर को भी उनके रिश्ते से कोई एतराज नहीं है. वो शिखर को अपने बेटे जैसा मानते हैं.

फिल्मों में बिजी हैं जाह्नवी

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ राम चरण दिखाई देंगे. कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद अब ये फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आखिरी बार जाह्नवी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन थे और ये पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement