'जाह्नवी कपूर कोई बेचारी नहीं, खुद को बनाती हैं आई-कैंडी', भड़की साउथ एक्ट्रेस

पेद्दी में जाह्नवी कपूर को रोल को लेकर काफी बवाल हो रहा है. उन्हें जिस तरह आई-कैंडी की तरह पेश किया गया, वो देखकर लोग उदास दिखे. अब साउथ एक्ट्रेस गायत्री छगंती ने जाह्नवी पर सवाल खड़े किए हैं, जिन्होंने ऐसे रोल्स का चयन किया है.

Advertisement
जाह्नवी के सीन पर शुरू हुआ विवाद (Photo: Instagram @gayatri_chaganti/Screengrab) जाह्नवी के सीन पर शुरू हुआ विवाद (Photo: Instagram @gayatri_chaganti/Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इस समय ट्रोल्स के निशाने पर हैं. हाल ही में वो राम चरण की पैन-इंडिया फिल्म पेद्दी में नजर आईं, जिसमें उनके रोल पर बवाल शुरू हो गया है. जाह्नवी को जिस तरह फिल्म में दिखाया गया है, उससे लोग निराश हैं. उन्हें आई-कैंडी की तरह पेश किया गया, जिसके बाद मेकर्स पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. 

Advertisement

पेद्दी फिल्म में राम चरण और जाह्नवी के बीच जितने भी सीन्स रहे, उसका कहानी से कोई ताल्लुक नहीं था. इसलिए जो भी इसे देखने गया, वो हैरान है कि क्यों ऐसे सीन्स को जबरदस्ती डाला गया. साउथ में पहले से ही हीरोइनों को सेंशुअलाइज करने पर बवाल मचता है. अब जाह्नवी भी इस लिस्ट में जुड़ गई हैं. 

बेचारी कही जा रहीं जाह्नवी से नाखुश एक्ट्रेस

जाह्नवी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला गया था, जिसमें उनके रोल को इंडियन सिनेमा के इतिहास का सबसे महंगा अपमान बताया गया. इसमें जाह्नवी को एक बेचारी की तरह पेश किया गया, जो पेद्दी में बोल्ड सीन्स करके फंस गईं. मगर साउथ एक्ट्रेस गायत्री छगंती इस पोस्ट से सहमत नहीं दिखीं. उलटा उन्होंने जाह्नवी कपूर पर ही सवाल खड़े किए. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उन्होंने जाह्नवी के लिए लिखा- मैं सारी बात से सहमत हूं, लेकिन जाह्नवी को यहां बेचारी और विक्टिम बताना बिल्कुल गलत है.

Advertisement

'उन्होंने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं, उनमें वो ज्यादातर सिर्फ आइ कैंडी बनकर आई हैं. सच बात तो ये है कि कोई भी उन्हें अच्छी एक्टिंग करने के लिए नहीं लेता. दरअसल, वो हर फिल्म में हर किरदार को अपने कपड़ों के जरिए सेक्सी बनाने का मौका कभी नहीं छोड़तीं, चाहे कहानी में उनका किरदार कुछ भी हो. उनका पूरी इमेज ही उनका शरीर है.'

गायत्री ने आगे जाह्नवी के पिछले रोल्स का जिक्र किया, जिसमें वो सेक्सी दिखने की कोशिश करती हैं. एक्ट्रेस ने कहा- मुझे कोई दिक्कत नहीं है अगर किरदार के हिसाब से ग्लैमर दिखाना हो. करो, अपना काम करो. लेकिन परम सुंदरी जैसी फिल्म में ये सब बिल्कुल जरूरत से ज्यादा था. उनकी सारी ट्रेडिशनल और शालीन साड़ियां-कपड़े भी ऐसे डिजाइन किए गए थे कि सेक्सी ही लगें.

'फिर अचानक केरल के गांव में एंगेजमेंट सॉन्ग में वो पूरी तरह खुली और बोल्ड साड़ी पहनकर नाचने लगती हैं. सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में भी यही हाल था. वो प्री-स्कूल टीचर का रोल कर रही हैं, फिर भी उनका क्लीवेज साफ दिख रहा है. ऐसे और भी दस उदाहरण मैं बता सकती हूं, लेकिन आपको समझ आ ही गया होगा.'

बात करें जाह्नवी के आने वाले प्रोजेक्ट्स की, तो वो जल्द टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य के साथ लग जा गले फिल्म में नजर आएंगी. इसे राज मेहता बना रहे हैं. फिलहाल इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »