अर्जुन कपूर को ट्रोल होता देखकर दुखी होती हैं जाह्नवी कपूर, बोलीं- 'क्लिकबेट' का सारा खेल

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचना के बारे में अपने विचार रखे. एक्ट्रेस ने कहा कि वे इसे एक व्यावहारिक नजरिए से देखती हैं. उन्होंने कहा कि सेलेब्स के बारे में कंटेंट बनाने वाले लोग अक्सर व्यूज और विजिबिलिटी के पीछे भागते हैं, और उनके नाम का इस्तेमाल 'क्लिकबेट' के लिए करते हैं ताकि एंगेजमेंट बढ़े.

Advertisement
अर्जुन कपूर के ऑनलाइन ट्रोल होने पर बोलीं जाह्नवी कपूर (Photo: ITG) अर्जुन कपूर के ऑनलाइन ट्रोल होने पर बोलीं जाह्नवी कपूर (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. जाह्नवी को सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है. लेकिन उनके भाई अर्जुन सबसे ज्यादा परेशान हैं. अर्जुन को अपनी जिंदगी में अभी तक काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है. अब वो लगातार कई महीनों से इंटरनेट पर मजाक का विषय बने हुए हैं. इस बारे में जाह्नवी कपूर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बात की है.

Advertisement

सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बोलीं जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचना के बारे में अपने विचार रखे. एक्ट्रेस ने कहा कि वे इसे एक व्यावहारिक नजरिए से देखती हैं. उन्होंने कहा कि सेलेब्स के बारे में कंटेंट बनाने वाले लोग अक्सर व्यूज और विजिबिलिटी के पीछे भागते हैं, और उनके नाम का इस्तेमाल 'क्लिकबेट' के लिए करते हैं ताकि एंगेजमेंट बढ़े. साथ ही जाह्नवी ने समझाया कि जब उन्हें यह एहसास हुआ, तो उन्होंने इसे पर्सनली लेना बंद कर दिया. सोशल मीडिया पर चलने वाले पेड पॉजिटिव-नेगेटिव PR गेम के बारे में जाह्नवी ने कहा कि वे इसे अपने दिमाग पर हावी नहीं होने देतीं. हालांकि उन्होंने माना कि जब यह 'बुलिंग और हैरासमेंट' तक पहुंच जाता है, तो यह दुख पहुंचा सकता है, जैसा कि उन्होंने अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ होते देखा है.

Advertisement

जाह्नवी को नहीं पड़ता फर्क?

ग्राजिया इंडिया के साथ बातचीत में जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर आलोचना के बारे में कहा, 'जितना मैं सोशल मीडिया कल्चर को समझती हूं, हर कोई प्रॉमिनेंस, व्यूज और वायरल होने की चाहत रखता है, इसलिए अगर वे आपके बारे में कंटेंट बना रहे हैं, तो आप सिर्फ एक स्केपगोट हैं, वे सिर्फ आपके नाम का इस्तेमाल क्लिकबेट, रेज बेट और जो भी हो, एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए कर रहे हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'आपका सिर्फ यही एक उद्देश्य है, और जब आप इसे इस नजरिए से देखते हैं, तो समझ आता है कि वे आपके बारे में जो कह रहे हैं, उसका आपसे कोई लेना-देना नहीं है. फिर आप इसे दिल पर कम लेना शुरू कर देते हैं.'

भाई अर्जुन को किया सपोर्ट

इस बीच सोशल मीडिया पर चलने वाले पेड PR गेम के बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि वे इससे परेशान नहीं होतीं. उन्होंने अपने भाई अर्जुन कपूर को मिलने वाली ऑनलाइन बुलिंग और नफरत पर रिएक्शन देते हुए जाह्नवी ने कहा कि गलत समझा जाना दुख दे सकता है. उन्होंने कहा, 'हर कोई जो उन्हें करना है कर रहा है, सब घर चलाने की कोशिश कर रहे हैं. आपको ट्रांजेक्शनल होना पड़ता है. कुछ भी इतना गहरा नहीं है. इस पर पांच मिनट से ज्यादा दिमाग लगाना बेवकूफी है. बेशक, गलत समझा जाना या जब यह बुलिंग और हैरासमेंट में बदल जाता है, जैसा कि मैंने कभी-कभी अपने भाई के साथ होते देखा है, तो दुख होता है और उस तरह के व्यवहार का कोई एक्सक्यूज नहीं है. नेगेटिविटी, नेगेटिविटी को जन्म देती है और आपको बस खुद को इससे अलग करना होता है.'

Advertisement

अर्जुन ने लिखी थी इमोशनल पोस्ट

पिछले महीने अर्जुन कपूर ने अपनी दिवंगत मां मोना शौरी के जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट ने उनके फैंस चिंतित कर दिया है. एक्टर ने खुलकर बताया था कि उनकी हाल की जिंदगी मुश्किल रही है. अर्जुन ने मैसेज लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे मां, आज आपको बहुत मिस कर रहा हूं. जिंदगी हाल में मेरे साथ काफी क्रूर रही है लेकिन ठीक है... मैंने पहले भी पंच झेले हैं, फिर भी झेल लूंगा और फिर भी उठ खड़ा होऊंगा... क्योंकि आपने मुझे सिखाया था कि जिंदगी का सामना कैसे सिर उठाकर, ग्रेसफुल और डिग्निफाइड तरीके से किया जाता है.'

एक्टर की यह पोस्ट वायरल हो गई थी. इसपर कई सेलेब्स जैसे ऋतिक रोशन, जेनेलिया डिसूजा, शनाया कपूर, चिन्मयी श्रीपादा ने उनका सपोर्ट करते हुए कमेंट लिखे थे. अर्जुन के फैंस ने भी उन्हें प्यार भेजा था. एक्टर के इस पोस्ट की तुलना दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी पोस्ट से हुई थी, जिसमें उन्होंने भी अपनी मां के नाम एक मैसेज में बताया था कि वो परेशान हैं. अर्जुन कपूर ने अक्सर इंटेंस ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने के बारे में बात की है. इसे उन्होंने पहले अनुचित और 'क्लिकबेट' कल्चर से प्रेरित बताया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »