मैच खेल रहे थे हार्दिक पंड्या, गर्लफ्रेंड ने रखा बेटे का ख्याल, भीड़ में हाथ पकड़कर संभाला, दिखी बॉन्डिंग

हार्दिक पंड्या के क्रिकेट मैच में उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और बेटा अगस्त्य स्टेडियम में मौजूद थे. माहिका और अगस्त्य की बॉन्डिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इंटरनेट यूजर्स नताशा की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने बेटे को प्यार करना सिखाया है.

Advertisement
अग्स्त्य ने देखा पापा हार्दिक का मैच (Photo: Social Media)) अग्स्त्य ने देखा पापा हार्दिक का मैच (Photo: Social Media))

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 2020 में शादी की थी. लेकिन कपल का रिश्ता लंबा नहीं चला. इस रिश्ते से उनका एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्या नंदा है. नताशा और हार्दिक का तलाक क्यों हुआ, ये नहीं मालूम. लेकिन इतना जरूर है कि अलग होने के बाद भी वो अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. नताशा कभी बेटे और हार्दिक को एक दूसरे से दूर नहीं करतीं. हार्दिक को अक्सर बेटे संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है.

Advertisement

साथ दिखे माहिका-अगस्त्य
बीती रात इंडिया और इंग्लैंड के बीच T20 का सेमीफाइनल मैच था. हार्दिक पंड्या को चीयर अप करने स्टेडियम में उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और बेटा अगस्त्य मौजूद थे. हार्दिक ने कमाल की पारी खेली थी. उन्होंने 23 रन बनाए थे. इसी के साथ वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बैट्समैन बन गए हैं. इस उपलब्धि को हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड और बेटे संग शेयर किया. स्टैंड्स से माहिका और अगस्त्य की साथ में बैठे हुए फोटो वायरल हो रही है. उनकी बॉन्डिंग की तारीफ हो रही है. हार्दिक के मैच में अच्छा खेलते वक्त वो अगस्त्य के साथ खुशी से झूमती दिखीं. अगस्त्य खुशी से उछलते हुए दिखे. वो पापा-पापा चिल्लाते हुए भी नजर आए. 

इंटरनेट यूजर्स के बीच नताशा की तारीफ हो रही है. जिस तरह से नताशा ने बेटे की परवरिश की है, उसको सराहा जा रहा है. यूजर्स का कहना है नताशा ने बेटे को प्यार करना सिखाया है, नफरत के साथ रिश्ते निभाना नहीं. पिता की गर्लफ्रेंड माहिका संग जिस तरह का खूबसूरत बॉन्ड अगस्त्य शेयर कर रहे हैं, ये कम ही नजर आता है. वायरल वीडियो में माहिका लिटिल किड का हाथ पकड़कर उसका ख्याल रखते हुए दिख रही हैं. वो ध्यान से अगस्त्य को गाड़ी में बैठाती हैं. एक और वीडियो सामने आया जिसमें माहिका स्टेडियम में प्यार से अगस्त्य को kiss करती दिखीं. 

Advertisement

इस बॉन्ड की खूबसूरती पर बात करते हुए एक्ट्रेस माही विज ने रिएक्ट किया है. उन्होंने नताशा को बेस्ट मदर बताया है. वो पोस्ट में लिखती हैं- इस तरह एक खूबसूरत संसार बनता है, जहां बच्चा प्यार करना सीखता है, नफरत करना नहीं. नताशा एक मां होने के नाते तुम बेहतरीन काम कर रही हो. हार्दिक अपने बेटे के काफी करीब हैं. बीते दिनों उन्होंने एक्स वाइफ नताशा और बेटे को 3-4 करोड़ रुपये की ब्लैक लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की थी. तलाक के बाद से नताशा और हार्दिक भले ही साथ नहीं दिखे हैं. लेकिन बेटे अगस्त्य संग क्रिकेटर को अक्सर देखा जाता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement