अक्षय को एक बड़ी हिट की तलाश, प्रियदर्शन के साथ रीयूनियन करेगा कमाल? भूत बंगला को मिलेगी ऐसी ओपनिंग!

अक्षय कुमार की भूत बंगला एडवांस बुकिंग में ठीकठाक आगे बढ़ रही है. शुक्रवार की रिलीज से पहले, गुरुवार के पेड प्रीव्यूज तेजी से भर रहे हैं. ये संकेत है कि फिल्म डबल डिजिट ओपनिंग ले सकती है. लेकिन असली फैसला वर्ड ऑफ माउथ करेगा. अक्षय के लिए ये फिल्म बड़ी हिट की तलाश भी खत्म कर सकती है.

Advertisement
डबल डिजिट ओपनिंग के लिए तैयार भूत बंगला! (Photo: Screengrab) डबल डिजिट ओपनिंग के लिए तैयार भूत बंगला! (Photo: Screengrab)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

अक्षय कुमार की इस साल पहली फिल्म भूत बंगला रिलीज के लिए रेडी है. लॉकडाउन के बाद से अक्षय का स्ट्रगल जिस तरह शुरू हुआ, उसके फैन्स उन्हें फिर से प्रियदर्शन की फिल्म में काम करते देखने को आतुर थे. आखिर दोनों ने हेराफेरी से लेकर भूल भुलैया और खट्टा मीठा तक कई आइकॉनिक फिल्में दी हैं.

भूत बंगला से फैन्स की ये डिमांड भी पूरी होने जा रही है और 16 साल बाद अक्षय-प्रियदर्शन की फिल्म थिएटर्स में पहुंचेगी. भूत बंगला की एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले ही शुरू हो चुकी थी. पिछले कुछ सालों से अक्षय को बड़ी शिद्दत से एक बड़ी हिट की तलाश है. क्या ये तलाश भूत बंगला पर पूरी होगी?

Advertisement

कैसी है भूत बंगला की एडवांस बुकिंग
भूत बंगला शुक्रवार को रिलीज हुई है, लेकिन गुरुवार को 9 बजे के बाद थिएटर्स में इसके पेड प्रीव्यू शोज थे. इन प्रीव्यू शोज की बुकिंग पहले से शुरू थी, शुक्रवार के एडवांस बुकिंग बाद में खुली है.

सैकनिल्क का डेटा बताता है कि गुरुवार रात तक भूत बंगला के एक लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो चुके थे. इस बुकिंग से फिल्म ने 3 करोड़ से ज्यादा एडवांस ग्रॉस कलेक्शन किया है. ब्लॉक सीट्स के साथ ये कलेक्शन ऑलमोस्ट 7 करोड़ पहुंच चुका है. हालांकि, गुरुवार सुबह से प्रीव्यू शोज की बुकिंग में काफी तेजी आई. शाम तक कई लोकेशंस पर प्रीव्यू शोज फास्ट-फिलिंग मोड में थे और 60-70 प्रतिशत तक भर चुके थे. रिलीज डे की एडवांस बुकिंग में भी भूत बंगला के लिए जनता में मूवमेंट तो नजर आया.

Advertisement

कैसा होगा ओपनिंग कलेक्शन?
एडवांस बुकिंग इशारा कर रही है कि भूत बंगला शुक्रवार को डबल डिजिट में ओपनिंग कर सकती है. पेड प्रीव्यू को फिल्म बिजनेस में पावर-मूव माना जाता है. मेकर्स रिलीज से एक दिन पहले टिकट बेचकर जनता को फिल्म के लिए तभी बुलाते हैं, जब उन्हें अपने कंटेंट पर भरोसा होता है. इससे भी फिल्म फैन्स में भूत बंगला को लेकर थोड़ा भरोसा बढ़ा है.

अक्षय प्रियदर्शन के रीयूनियन के साथ भूत बंगला में असरानी, परेश रावल और राजपाल यादव की जबरदस्त कॉमिक तिकड़ी भी आ रही है. इसलिए फिल्म से अच्छी कॉमेडी की उम्मीद है. धुरंधर 2 को रिलीज हुए करीब महीना भर होने जा रहा है और जनता को कोई ऐसी बड़ी फिल्म नहीं मिली है, जिसपर भरोसा किया जा सके. फैमिली ऑडियंस को तो बॉर्डर 2 के बाद से ही बच्चों के साथ थिएटर्स जाने लायक कुछ नहीं मिला है. उन्हें भी भूत बंगला अपील करेगी. 

अक्षय की फिल्म के पास सिर्फ शुक्रवार के कलेक्शन से 10 करोड़ से भी आगे जाने का मौका है. मगर ये कितना आगे जाएगी, ये प्रीव्यू शोज से आए रिव्यू तय कर देंगे. पेड प्रीव्यू शोज का कलेक्शन मिलाकर भूत बंगला का टोटल ओपनिंग डे कलेक्शन 15 करोड़ से आगे भी नजर आ सकता है. 

Advertisement

पिछले साल आई अक्षय की फिल्मों में सबसे छोटी ओपनिंग केसरी चैप्टर 2 ने की थी. ऑलमोस्ट 8 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरुआत करने वाली ये फिल्म फ्लॉप होने से तो बच गई थी, मगर हिट नहीं कही जा सकती. 2025 में अक्षय की मल्टीस्टारर हाउसफुल 5 ने 24 करोड़ से ज्यादा ओपनिंग की थी. लेकिन महंगे बजट के कारण ये 160 करोड़ कमाकर भी हिट नहीं बन पाई.

अक्षय की जॉली एलएलबी 3 भी पिछले साल फ्लॉप होने से बची, मगर हिट नहीं हो पाई. अक्षय को लीड रोल में पिछले 5 सालों से एक बड़ी हिट नहीं मिली है और भूत बंगला उनका बेस्ट चांस है. देखना है कि शुक्रवार को भूत बंगला से अक्षय की ये उम्मीद पूरी होती है या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement