'वक्त आ गया है', गर्लफ्रेंड से पत्नी बनेंगी गौरी, आमिर खान ने जताया प्यार पर भरोसा, दी गुड न्यूज

बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग अपनी शादी की खबर की पुष्टि कर दी है. आमिर ने बताया कि दोनों 5 जुलाई को शादी करेंगे. अभिनेता ने कहा कि अब वे अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं.

Advertisement
आमिर खान ने शादी की खबरों पर किया रिएक्ट (Photo: Yogen Shah) आमिर खान ने शादी की खबरों पर किया रिएक्ट (Photo: Yogen Shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:53 PM IST

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जल्द ही अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से उनकी शादी की खबरें चर्चा में थीं, लेकिन अब खुद आमिर खान ने इस खुशखबरी पर मुहर लगा दी है.

तीसरी शादी की तैयारी 

आमिर खान ने वरायटी से बातचीत में बताया कि वो 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा- मैं इस समय अमेरिका में हूं. हमारी शादी की खबर बिल्कुल सच है. शादी 5 जुलाई को होगी.

Advertisement

दिलचस्प बात ये है कि कुछ महीने पहले तक आमिर का कहना था कि शादी उनकी प्रायोरिटी नहीं है और वो गौरी के साथ बिना शादी के भी खुश हैं. लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला कर लिया है. आमिर ने कहा- हां, पहले ऐसा ही था. लेकिन अब हम दोनों को लगता है कि अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का समय आ गया है.

उन्होंने गौरी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा- मैं बहुत सुकून में हूं. गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बेहद गंभीर हैं. हमारा रिश्ता बहुत मजबूत और कमिटेड है. हम पार्टनर हैं, साथ हैं. सच कहूं तो दिल से मैं खुद को पहले ही उनका पति मान चुका हूं. अब इस रिश्ते को ऑफिशियल रूप देना हमारे सफर का स्वाभाविक अगला कदम है.

Advertisement

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु से है और वो वेलनेस और ब्यूटी इंडस्ट्री में काम करती हैं. आमिर खान ने पहली बार मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया से गौरी का परिचय कराया था.

उस दौरान आमिर ने बताया था कि दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे. बाद में दोबारा मुलाकात हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रखा. पिछले कुछ महीनों में गौरी और आमिर कई पब्लिक फंक्शन्स में साथ नजर आए हैं, हाल ही में गौरी, आमिर की फिल्म 'सितारे जमीन पर' के प्रीमियर में भी उनके साथ दिखाई दी थीं.

दो बार शादी कर चुके हैं आमिर खान

गौरी स्प्रैट से शादी आमिर खान की तीसरी शादी होगी. इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और आयरा खान हैं. बाद में आमिर ने किरण राव से शादी की थी. इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है. हालांकि आमिर और किरण अब अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और मिलकर अपने बेटे की परवरिश करते हैं.

अब फैंस को 5 जुलाई का इंतजार है, जब आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से शादी का नाम देंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »