आलिया भट्ट ने देखी 'ब्लैक वारंट' सीरीज, देवर जहान कपूर की तारीफ में ल‍िखी स्पेशल पोस्ट

नेटफ्लिक्स की सीरीज ब्लैक वारंट हाल ही में रिलीज हुई. लोगों के बीच इसे काफी सराहा जा रहा है. एक्टर जहान कपूर के काम को हर कोई पसंद कर रहा है. अब उनकी भाभी आलिया भट्ट ने भी अपने देवर की जमकर तारीफ की है.

Advertisement
जहान कपूर, आलिया भट्ट जहान कपूर, आलिया भट्ट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी की वेब सीरीज 'ब्लैक वारंट' हर तरफ से तारीफ बटोर रही है. सभी एक्टर्स ने काफी बेहतरीन एक्टिंग की है. सीरीज के मेन किरदार सुनील कुमार गुप्ता का रोल एक्टर जहान कपूर ने प्ले किया है. वो सीरीज में अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत चुके हैं. जहान के काम की तारीफ अब उनके परिवार के एक सदस्य ने भी की है. 

Advertisement

आलिया भट्ट ने देखी देवर जहान की सीरीज

जहान कपूर की भाभी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर 'ब्लैक वारंट' सीरीज की तारीफ की. उन्होंने सीरीज की तारीफ की और देवर जहान के काम को भी पसंद किया. एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी में सीरीज का टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'अभी मैं इस सीरीज को देख रही हूं. क्या ही कमाल का शो है. सभी एक्टर्स की बेहतरीन परफॉर्मेंस रही. खास तौर पर हमारे प्यारे जहान कपूर की.'

आलिया ने आगे लिखा, 'मुझे बहुत गर्व है उसपर जो आपने बनाया है और उस प्यार पर भी जो आपने अपने काम के कारण बटोरा है. आपके लिए मेरा प्यार. मुबारक हो पूरी टीम को और विक्रमादित्य मोटवानी को, जिसने इस खास शो को बनाया.'

जहान कपूर लेजेंडरी एक्टर शशि कपूर के पोते हैं. वो शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर के बेटे हैं. और सुपरस्टार रणबीर कपूर उनके कजिन हैं. जहान ने अपना डेब्यू डायरेक्टर हंसल मेहता की फिल्म 'फराज' से किया था. सीरीज ब्लैक वांरट दूसरा ही मौका है जब जहान एक बड़े प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा वो कई सारे थिएटर प्ले भी कर चुके हैं.

Advertisement

क्या है 'ब्लैक वारंट'? 

फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी की वेब सीरीज 'ब्लैक वारंट' दिल्ली के तिहाड़ जेल की कहानी है. जहां एक जेलर सुनील गुप्ता, तिहाड़ की व्यवस्था सुधारने के लिए कड़ी मशक्कत करता है. वो इस प्रक्रिया में कई सारी चुनौतियों का भी सामना करता है. जिसमें उसका पाला कई बड़े मुजरिम और गैंगस्टर से पड़ता है.

इन सभी चीजों में उसके साथी भी उसकी कुछ हद तक मुसीबत बढ़ाते रहते हैं. लेकिन सुनील गुप्ता अपनी सूझ-बूझ और बहादुरी से वो सभी अड़चने पार कर लेता है. क्या सुनील गुप्ता जेल व्यवस्था को सुधारने में कामयाब हो पाता है या नहीं, ये तो सीरीज देखने के बाद ही सभी को पता चल पाएगा. सीरीज 'ब्लैक वारंट' नेटफ्लिक्स पर 10 जनवरी से स्ट्रीम होनी शुरू हुई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »