Advertisement

बॉलीवुड

सलीम खान से अस्पताल म‍िलने पहुंचे बेटी-दामाद, उदास दिखे सलमान खान

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST
  • 1/8

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और जाने माने स्क्रीन राइटर सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. सलीम की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Photo: PTI

  • 2/8

सलमान खान को पिता की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही वो मुंबई के लीलावती अस्पताल उनको देखने के लिए पहुंचे. एक्टर की फोटोज वायरल हो रही हैं.

All Photos: Yogen Shah

  • 3/8

90 साल के सलीम खान उम्र से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं. ऐसे में उनके बेटे सलमान खान उनके साथ हैं. सलमान को अस्पताल के बाहर मास्क लगाए देखा गया. उन्होंने ब्लू डेनिम और टी-शर्ट पहनी थी.

Advertisement
  • 4/8

सलमान खान के साथ-साथ उनकी बहन अलविरा खान अग्निहोत्री और जीजा अतुल अग्निहोत्री भी पहुंचे. सभी सलीम खान के साथ उनके मुश्किलों दिनों में खड़े हैं.

  • 5/8

सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा भी लीलावती अस्पताल में ससुर सलीम खान का हाल लेने पहुंचे हैं. सभी मिलकर उनका ध्यान रख रहे हैं.

  • 6/8

सलीम खान बॉलीवुड के सबसे फेमस स्क्रीनराइटर्स में से एक रहे हैं. उन्होंने 1960 के दशक में बतौर एक्टर अपना इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. फिल्म 'तीसरी मंजिल' और 'सरहदी लुटेरा' में उन्हें देखा गया. उनका स्क्रीन नेम मास्टर सलीम हुआ करता था.

Advertisement
  • 7/8

हालांकि उन्हें पहचान लिरिसिस्ट जावेद अख्तर संग अपनी जोड़ी के लिए मिली. 1970 के दशक में सलीम-जावेद ने मिलकर मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा को कई आइकॉनिक फिल्में दीं. इसमें 'शोले', 'जंजीर', 'डॉन' का नाम शामिल है.

  • 8/8

अगस्त 2024 में सलीम-जावेद की जोड़ी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'एंग्री यंग मेन' रिलीज हुई थी. इसमें दोनों की दोस्ती और काम को लेकर बताया गया था. उम्मीद है कि सलीम खान जल्द ठीक होकर घर वापस लौटेंगे.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement