Advertisement

बॉलीवुड

सुर्ख लाल साड़ी में रश्मिका, धोती-कुर्ते में विजय, देखें ग्रैंड रिसेप्शन की पहली तस्वीर

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:19 PM IST
  • 1/10

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों ने पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है. 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी लेकिन भव्य समारोह में सात फेरे लेने के बाद, अब यह जोड़ी अपनी शादी का जश्न मनाने के लिए हैदराबाद पहुंच चुकी है. (Photo: x/@iamRashmika)

  • 2/10

आज यानी 4 मार्च को हैदराबाद में इस कपल का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया है, जिसकी पहली तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गई हैं. नई नवेली दुल्हन के रूप में रश्मिका का नूर और विजय का ट्रेडिशनल अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. (Photo: X/@iamRashmika)

  • 3/10

रिसेप्शन के मौके पर रश्मिका मंदाना का लुक सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने इस खास शाम के लिए गहरे लाल रंग की सिल्क साड़ी चुनी, जिस पर गोल्डन बॉर्डर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. (Photo: YOGEN Shah)

Advertisement
  • 4/10

एक्ट्रेस ने गले में भारी ज्वेलरी, माथे पर छोटी सी बिंदी और चेहरे पर अपनी वही सिग्नेचर मुस्कान बिखेरते हुए रश्मिका किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. (Photo: YOGEN Shah)

  • 5/10

वहीं विजय देवरकोंडा की बात करें, तो उन्होंने अपनी सादगी से सबका ध्यान खींचा. विजय ने इस खास मौके पर पारंपरिक सफेद कुर्ता और धोती पहनी थी.(Photo: YOGEN Shah)

  • 6/10

कंधे पर दुपट्टा (अंगवस्त्रम) और चेहरे पर लंबी मूंछों वाले अपने स्टाइलिश लुक के साथ वे पूरी तरह से देसी रंग में रंगे नजर आए. (Photo: YOGEN Shah)
 

Advertisement
  • 7/10

विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री तस्वीरों में देखते ही बन रही थी और दोनों ने हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर पैपराजी का अभिवादन भी किया. (Photo: YOGEN Shah)

  • 8/10

इस जश्न की खास बात यह रही कि सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही नहीं, बल्कि उनका पूरा परिवार भी एक साथ नजर आया. तस्वीरों में रश्मिका और विजय के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे दिखे. (Photo: YOGEN Shah)

  • 9/10

पूरे परिवार ने एक साथ खड़े होकर मीडिया को पोज दिए, जो एक परफेक्ट फैमिली मोमेंट बन गया. हैदराबाद का यह रिसेप्शन काफी भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है. (Photo: YOGEN Shah)

Advertisement
  • 10/10

इस रिसेप्शन में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयाली और कन्नड़ इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के अलावा कई राजनेता भी शामिल होने वाले हैं. (Photo: YOGEN Shah)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement