Advertisement

बॉलीवुड

कोमा में रही मुन्ना भाई MBBS फेम एक्ट्रेस, हादसे ने बदली जिंदगी, शोबिज छोड़ बनी बिजनेसवुमन

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST
  • 1/9

फिल्म मेकर राज कुमार हिरानी की 2003 की सुपरहिट फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस के एक गाने 'देख ले आंखों में आंखें डाल...' से सुर्खियों में आई मुमैत खान अचानक कहां गायब हो गईं. 
 

  • 2/9

गाने में एक मुमैत ने अपनी जबरदस्त एनर्जी और बोल्ड अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया था. कम स्क्रीन टाइम के बावजूद वो रातों-रात चर्चा में आ गई थीं. लेकिन फिर एक हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी. 

  • 3/9

‘देख ले’ गाने के बाद मुमैत खान को देशभर में पहचान मिली. उन्हें बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से कई ऑफर मिलने लगे. 2000 के दशक के बीच में वो आइटम सॉन्ग के लिए सबसे ज्यादा डिमांड में रहने लगीं. 

Advertisement
  • 4/9

लेकिन साल 2016 में उनकी जिंदगी अचानक बदल गई. बताया जाता है कि उनका एक गंभीर एक्सीडेंट हुआ था. इस हादसे में उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और लंबे समय तक इलाज चला. 

  • 5/9

हादसे की वजह से मुमैत के दिमाग की पांच नसें प्रभावित हुई थीं. वो करीब 15 दिन तक कोमा में रहीं. होश में आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कई साल तक भारी एक्सरसाइज और ज्यादा मेहनत वाले काम से दूर रहने की सलाह दी. 

  • 6/9

लगातार दवाइयों और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से उनका वजन बढ़ गया. मुमैत 7 साल तक बिस्तर पर ही रहने को मजबूर रहीं. इस वजह से उनके फिल्मी करियर ने बैक सीट ले लिया था. 

Advertisement
  • 7/9

हालिया दौर की बात करें तो, मुमैत अब मेनस्ट्रीम फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं. हालांकि अपने सोशल मीडिया पर वो आज भी खुद को एक्टर बताती हैं. वो स्टेज शोज करती हैं, और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं.

  • 8/9

ठीक होने के बाद मुमैत ने लाइफस्टाइल और मेकअप सेक्टर से जुड़ चुकी हैं. वो बिजनेसवुमन बन चुकी हैं. उन्होंने हैदराबाद में WeLyke Academy नाम से मेकअप और हेयर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू किया है. 

  • 9/9

मुमैत खान ने कई पॉपुलर फिल्मों के गानों में परफॉर्म किया. वो हलचल, लकी: नो टाइम फॉर लव, और राउडी राठौर जैसी फिल्मों में दिखीं. साउथ की फिल्मों Chatrapathi और Pokiri में भी उन्होंने काम किया.

 

(ALL PHOTO: INSTAGRAM @mumait)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement