फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज 'मिर्जापुर' पॉप-कल्चर में कितना महत्व रखती है, इसका अंदाजा आए दिन सोशल मीडिया से पता चल जाता है. सीरीज पर ना जाने कितने मीम्स बनकर पॉपुलर हो गए, इसका कोई हिसाब नहीं.
Photo: Instagram @alifazal
इस सीरीज के अभी तक तीन सीजन्स आ चुके हैं, जिनसे हमें कई आइकॉनिक किरदार मिले. मुन्ना भइया, कालीन भइया, गुड्डू पंडित, बबलू पंडित, मकबूल जैसे किरदारों ने हमें काफी एंटरटेन किया.
Photo: Instagram @alifazal
इस सीरीज ने कई एक्टर्स की जिंदगी बदलने का काम किया है. कुछ तो एक सीन, तो कोई एक मीम से लोगों के बीच फेमस हुआ. आइए, आज हम आपको उन मिर्जापुर एक्टर्स से रूबरू कराते हैं जिनका या तो निधन हो गया. या फिर वो लाइमलाइट से दूर हो गए.
Photo: IMDb
'मिर्जापुर' सीरीज के चाचा यानी एक्टर हेमंत कपाड़िया को शायद हर कोई जानता होगा. मुन्ना भइया संग उनकी जुगलबंदी शो के दमदार सीन्स में से एक थी. हेमंत कपाड़िया शो में सिर्फ एक या दो सीन में ही नजर आए, लेकिन उनके मीम्स ने पॉप-कल्चर में खूब धूम मचाई. हालांकि 'मिर्जापुर' के बाद, उन्होंने किसी भी फिल्म या वेब सीरीज में दोबारा नहीं देखा गया.
Photo: Instagram @hemantkapadia
सीरीज में मुन्ना भइया के राइट हैंड और पक्के दोस्त बने ललित उर्फ एक्टर ब्रह्म मिश्रा भी मीम कल्चर में काफी फेमस हुए. सीरीज के दूसरे सीजन के बाद उन्हें ऑडियंस का काफी प्यार और पहचान मिली. मगर जब वो अपनी सक्सेस को एंजॉय कर रहे थे, तभी उनका निधन हो गया. दिसंबर 2021 में वो अपने घर में मृत पाए गए. उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया गया.
Photo: Instagram @bramhaamishra
'मिर्जापुर' में पुलिस इंस्पेक्टर और स्वीटी के पिता परशुराम गुप्ता बने एक्टर शाहनवाज प्रधान कई फिल्मों और टीवी शोज में छोटे-मोटे रोल्स करते देखे गए हैं. सीरीज में उनका काम भले ही कम था, लेकिन इससे उन्हें काफी पहचान मिली. मगर शाहनवाज ने भी अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया. 17 फरवरी, 2023 को उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया.
Photo: Instagram @shahnawaz_pradhan
सीरीज में कालीन भइया का खास उस्मान यानी एक्टर जितेंद्र शास्त्री का भी निधन हो गया. उन्होंने 'मिर्जापुर' के अलावा कई फिल्मों और ओटीटी शोज में सपोर्टिंग रोल प्ले किए थे. उनकी मौत अक्टूबर 2022 में हुई थी, जिसपर इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने शोक भी जताया.
PHOTO: Social Media
बात करें 'मिर्जापुर' की, तो इसे अब फिल्म के रूप में थिएटर्स लाया जा रहा है. जिसे 4 सितंबर, 2026 के दिन रिलीज किया जाएगा. फिल्म में ऑन-स्क्रीन मरे हुए किरदार जैसे मुन्ना भइया की भी वापसी हो रही है, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
Photo: Instagram @divyendu