Advertisement

बॉलीवुड

दादी आशा भोसले को खोकर टूटी पोती जनाई, नहीं रुके आंसू, तस्वीरों में दिखीं गुमसुम

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST
  • 1/14

लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले के निधन से उनके परिवार में मातम पसरा है. सुरों की मल्लिका को खोने से पूरा देश शोकाकुल है. आशा जैसी महान सिंगर को खोना बड़ी क्षति है. जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी. सिंगर के बेटे और बाकी परिवारवाले नम आंखों से उन्हें विदाई दे रहे हैं.

Photo: Yogen Shah
 

  • 2/14

आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए सितारों और फैंस का तांता लगा है. सिंगर के परिवार के लिए ये पल भावुक है. आशा भोसले की पोती जेनाई रोती हुई दिखीं.

 

Photo: Yogen Shah
 

  • 3/14

जेनाई के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वो बिलख-बिलखकर रोती दिखीं. वो अपनी दादी के बेहद करीब थीं.

Photo: Yogen Shah
 

Advertisement
  • 4/14

जेनाई को यूं रोता बिलखता देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला. जेनाई को हिम्मत और सांत्वना दी.

Photo: Yogen Shah
 

  • 5/14

जेनाई को देखकर फैंस की भी आंखें नम हो रही हैं. लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.

 

Photo: Yogen Shah
 

  • 6/14

सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी के साथ आशा भोसले को अंतिम विदाई दी. सिंगर की याद में वो भी रो पड़े. उन्होंने परिवार को हिम्मत दी.

Photo: Yogen Shah
 

Advertisement
  • 7/14

बीती रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सिंगर के घर जाकर उनके आखिरी दर्शन किए. X पर कई तस्वीरें पोस्ट की गई हैं. जिनमें फडणवीस सिंगर पार्थिव शरीर को हाथ जोड़कर नमन करते हैं.
 

Photo: X@CMOMaharashtra
 

  • 8/14

तस्वीरों में परिवार के बाकी लोग भी नजर आते हैं. लेकिन सबकी निगाहें आशा पारेख की पोती जनाई पर जा टिकीं. उनका दर्द देखकर फैंस की भी आंखें नम हो रही हैं.
 

Photo: X@CMOMaharashtra
 

  • 9/14

वायरल फोटो में जनाई की आंखें नम हैं. अपनी फेवरेट दादी को खोकर वो टूट गई हैं. उनकी आंखों में आसू साफ झलकते हैं.
 

Photo: X@CMOMaharashtra
 

Advertisement
  • 10/14

जनाई अपनी दादी आशा के बेहद करीब थीं. वो उनसे इतना प्यार करती थीं कि एक दफा इंटरव्यू में दादी का जिक्र होने पर ही रोने लगी थीं.
 

Photo: Instagram @zanaibhosle
 

  • 11/14

फिल्मीज्ञान संग बातचीत में उन्होंने कहा था- मेरा उनके साथ डीप कनेक्शन है. मैं उन्हें बस देखती रहती हूं, कभी-कभी रो लेती हूं.
 

Photo: X@CMOMaharashtra
 

  • 12/14

इतना बोलकर जनाई रोने लगती हैं. वो कहती हैं- मेरी दादी मेरे लिए पर्सनल हैं. मैं उन्हें किसी के साथ शेयर नहीं कर सकती. वो बस मेरी हैं.


Photo: Instagram @zanaibhosle
 

  • 13/14

मैं उनसे कहती हूं- आप मेरे साथ हमेशा रहना, मुझे छोड़कर कभी मत जाना. वो मेरे लिए काफी स्पेशल हैं. इंटरनेट पर जनाई का पुराना वीडियो देख फैंस इमोशनल हो रहे हैं.
 

Photo: Social Media
 

  • 14/14

जनाई सिंगर के बेटे आनंद की बेटी हैं. जनाई का एक भाई रंजई भोसले भी है. जनाई पेशे से सिंगर और एक्ट्रेस हैं. उनकी डेब्यू फिल्म द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज है.

Photo: Social Media
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement