Advertisement

बॉलीवुड

'नॉन वेज नहीं खाना-Kiss सीन में बाइट नहीं करना', कैसे शूट होते हैं इंटीमेट सीन्स? एक्ट्रेस ने खोली पोल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:06 AM IST
  • 1/14

कई बोल्ड शोज में काम कर चुकी एक्ट्रेस नेहल वडोलिया अब इंटीमेसी कॉर्डिनेटर बन गई हैं. नेहल ने इंटीमेट सीन्स की शूटिंग की बिहाइंड स्टोरीज रिवील की हैं. कैसे इंटीमेसी कॉर्डिनेटर काम करते हैं, उनकी क्या जिम्मेदारी होती है, कैसे वो एक्टर्स को कंफर्ट करते हैं... ये सब बताया है.
 

  • 2/14

उन्होंने बताया कि इंटीमेसी कॉर्डिनेटर 50 हजार से 1 लाख तक कमा सकते हैं. हिंदी रश संग बातचीत में उन्होंने कई अहम खुलासे किए. वो कहती हैं- डायरेक्टर को भी इंटीमेसी कॉर्डिनेटर की जरूरत होती है. वो सीन्स को हमसे बेहतर नहीं समझ पाते. इंटीमेसी कॉर्डिनेटर की मदद से आप उस सीन को फील कर पाएंगे.

  • 3/14

एक्टर्स डायरेक्टर्स के साथ कंफर्ट जोन में बात नहीं कर पाते. किस कलर के अंडर गारमेंट्स पहनने हैं, कितना एक्सपोज करना है, ये डायरेक्टर नहीं बता सकता. ऐसे में हमारी जरूरत पड़ती है. फीमेल एक्टर्स हमसे खुलकर बात कर सकती हैं.
 

Advertisement
  • 4/14

नेहल ने बताया कि डायरेक्टर्स उन्हें इंटीमेट सीन की स्क्रिप्ट भेजते हैं, फिर इंटीमेसी कॉर्डिनेटर डायरेक्टर को भरोसा दिलाता है कि वो ये सीन एक्टर्स से करवा लेंगे. 
 

  • 5/14

नेहल ने बताया कि सभी चैनल्स के अपने टर्म्स होते हैं, जैसे कितना एक्सपोज करना है और कितनी इंटीमेसी दिखानी है. एक्टर अपनी मर्जी से इंटीमेट सीन नहीं कर सकता. क्लॉज में लिखी बातों को ही उसे फॉलो करना होगा.
 

  • 6/14

इंटीमेसी कॉर्डिनेटर को फ्लोर पर जाने से पहले मेल-फीमेल एक्टर्स को सीन करके दिखाना होता है. वो सेट पर एक्टर्स से उनके कंफर्ट पर बात कर उन्हें सहज करने की कोशिश करते हैं.
 

Advertisement
  • 7/14

नेहल ने बताया कि उनका 4 घंटे का काम होता है. इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के सेट पर ना होने से शूटिंग 1 दिन और लंबी खिंच जाती है. मेकर्स की प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ती है.
 

  • 8/14

नेहल के मुताबिक, डायरेक्टर काम सिखाते हैं, लेकिन उनके कुछ पर्सनल लालच भी होते हैं. जब वो एक्ट्रेस थीं तो किसी ने कुछ डिमांड नहीं की थी. लेकिन इंटीमेसी कॉर्डिनेटर बनने के बाद उनसे डिमांड हुई.
 

  • 9/14

वो कहती हैं- एक डायरेक्टर ने मुझे काम सिखाया. डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठाया, फिर यूनिट के जाने के बाद मुझसे कहा- आप इंटीमेसी कॉर्डिनेटर हो, आपको तो सारे सीन बहुत अच्छे से आते होंगे. आप रियल में भी अच्छा करते होंगे. होटल जाते होंगे.

 

Advertisement
  • 10/14

एक और डायरेक्टर ने सब काम होने के बाद मुझे अकेले में कहा- आपने तो बहुत अच्छा करवाया. आप एक्सपीरियंस लग रहे हो. मैं नेक्सट टाइम आपको फिर बुलाऊंगा. उन्होंने मेरा इंस्टा देखकर पूछा- कोई बॉयफ्रेंड है? मैंने मना किया तो कहता कि हम ट्राई कर सकते हैं. मुझे तुम्हारी बॉडी पसंद है. 
 

  • 11/14

''फिर मुझे साइड हग करके बोला- कोई नहीं, तुम्हारा बॉयफ्रेंड तो नहीं बन सकता हूं. लेकिन तुम्हें साइड हग करके फील कर लिया है.'' नेहल ने उस डायरेक्टर की प्रोडक्शन कंपनी में शिकायत की थी.

  • 12/14

नेहल ने बताया कि इंटीमेट सीन्स की शूटिंग से पहले एक्टर्स का वीडियो शूट होता है जिसमें वो सीन करने को लेकर अपनी रजामंदी देते हैं. सीन शूट होने के बाद इंटीमेट सीन्स नहीं हटते, जब तक कोई बड़ा एक्टर सीन हटाने को ना कहे.
 

  • 13/14

नेहल ने कहा कि इंटीमेट सीन्स शूट करन से पहले कुछ शर्ते होती हैं. जैसे एक्टर्स को नॉन वेज नहीं खाना, प्याज-लहसुन नहीं खाना, नहाकर, परफ्यूम लगाकर आना है. माउथ फ्रेशनर खाना है. 

  • 14/14

किसिंग सीन्स के रूल्स बताते हुए नेहल ने कहा- किसिंग के दौरान जीभ टच नहीं होनी चाहिए. लिप्स के आसपास kiss करना है, डीप नहीं जाना, बाइट नहीं कर सकते. कैमरा एंगल की मदद से चीट kiss की जाती है. रियलिटी में एक्टर्स kiss नहीं करते.

All Photos: Instagram @nehal_nv8

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement