भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी है. 'वेलकम टू द जंगल' में उन्होंने 'घिस घिस घिस' गाने से बॉलीवुड में भोजपुरी का तड़का लगाया है. 'घिस घिस घिस' में उन्होंने फिल्म के हीरो अक्षय कुमार के साथ ऐसा डांस किया कि गाना पूरे इंडिया में तहलका मचा गया. गाने में उनकी और अक्षय की केमिस्ट्री को भी खूब सराहा जा रहा है. गाने की सक्सेस खुश अक्षरा खुशी से फूले नहीं समा रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए एक थैंक्यू नोट शेयर किया है.
अक्षरा का पोस्ट
'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस घिस' से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली अक्षरा सिंह अपने डांस से लोगों का दिल जीत ले गईं. ये अक्षय कुमार संग उनका पहला प्रोजेक्ट है. पहली बार में उन्होंने साबित कर दिया कि भोजपुरी सिनेमा की क्वीन बॉलीवुड में भी गर्दा उड़ा सकती है. अक्षय और अक्षरा के गाने को बेशुमार प्यार मिल रहा है.
गाने पर धड़ल्ले से रील बन रहे हैं. 'घिस घिस घिस' इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. गाने की सक्सेस देख अक्षरा भावुक हो गईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि गाना अब सिर्फ हमारा नहीं रहा. पूरा यूपी, बिहार, झारखंड और अब धीरे-धीरे पूरा इंडिया इस वाइब पे झूम रहा है. इंस्टाग्राम रील्स पर प्यार, यूट्यूब पर ट्रेडिंग, दिल से शुक्रिया. लेकिन अभी रुकना नहीं है. अब बारी है इसे #1 तक पहुंचाने की.
'वेलकम टू द जंगल' का गाना अक्षरा के करियर का बड़ा माइलस्टोन साबित हो सकता है. वो जिस तरह धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं. उसे देखकर लगता है कि वो दिन दूर नहीं, जब वो बॉलीवुड के बाद साउथ सिनेमा में भी हल्ला मचाती दिखेंगी.
आईएएनएस से बातचीत में अक्षरा सिंह ने ये भी कहा कि वो खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि ये उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. वो कहती हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे अक्षय सर के साथ काम करने का मौका मिलेगा.
भोजपुरी सिनेमा से टीवी और अब बॉलीवुड अक्षरा ने वाकई चंद सालों में लंबा सफर तय कर लिया है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क