हरियाणा के दिल जींद पर इनेलो का कब्जा, पर इस बार आसान नहीं राह

हरियाणा के जींद जिले को प्रदेश का दिल कहा जाता है. जींद जिले में कुल पांच विधानसभा सीटें आती हैं और यह इलाका इनेलो का मजबूत गढ़ माना जाता है. यही वजह है कि पांच में से तीन सीट पर इनेलो का कब्जा है और एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी.

Advertisement
जींद रेलवे स्टेशन जींद रेलवे स्टेशन

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

  • जींद जिले में कुल 5 विधानसभा सीट
  • दुष्यंत चौटाला-प्रेमलता के बीच टक्कर

हरियाणा के जींद जिले को प्रदेश का दिल कहा जाता है. जींद जिले में कुल पांच विधानसभा सीटें आती हैं और यह इलाका इनेलो का मजबूत गढ़ माना जाता है. यही वजह है कि पांच में से तीन सीट पर इनेलो का कब्जा है और एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. चौटाला परिवार में बिखराव के चलते बीजेपी और कांग्रेस जींद में जीत का परचम फहराने की कवायद में हैं. जबकि इनेलो और जेजेपी दोनों अपने दुर्ग को बचाए रखने की जद्दोदहद में हैं.

Advertisement
जींद

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. 2014 विधानसभा चुनाव में जींद सीट से इनेलो के हरि चंद मिड्डा ने 31631 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी. जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के सुरेंद्र सिंह को 29374 वोट मिले थे और कांग्रेस के प्रमोद सहवाग तीसरे नंबर पर रहे थे. लेकिन बाद में हरिचंद मिड्डा के निधन के बाद हुए उपचुनाव में बीजेपी से कृष्ण मिड्डा विधायक बने थे. इस बार के चुनाव में इनेलो से बिजेंद्र रेढू, कांग्रेस के अंशुल सिंगल और बीजेपी से कृष्ण मिड्डा को उतारा है.

जुलाना

जुलाना विधानसभा सीट जींद जिले के तहत आती है. इस सीट पर इनेलो का कब्जा है. 2014 विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से इनेलो के परमिंदर सिंह ने 54632 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी. दूसरे नंबर पर रहे मिले और तीसरे नंबर पर BSP के अरविंद कुमार शर्मा रहे थे. इस बार इनेलो से विधायक रहे परमिंदर सिंह बीजेपी से किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं, जेजेपी के अमरजीत ढांडा, कांग्रेस के धर्मेंद्र ढुल और इनेलो के अमित मलिक निडानी मैदान में हैं.

Advertisement

सफीदों

सफीदों विधानसभा सीट हरियाणा के जींद जिले में आती है. इस सीट पर फिलहाल निर्दलीय का कब्जा है.  2014 विधानसभा चुनाव में सफीदों सीट से निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देसवाल ने 29369 वोट हासिल कर विधायक चुने गए थे. जबकि, दूसरे नंबर पर रही बीजेपी के वंदना शर्मा को 27947 वोट मिले थे और तीसरे नंबर पर इनेलो के काली राम पटवारी रहे थे. इस बार के विधानसभा चुनाव में सफीदों सीट पर इनेलो से जोगेंद्र कालवा, जेजेपी से दयानंद कुंडू और बीजेपी से जसबीर देसवाल किस्मत आजमा रहे हैं.

उचाना कलां

जींद जिले की सीट मानी जाती है. 2014 विधानसभा चुनाव में उचाना कलां सीट से बीजेपी की प्रेमलता 79674 वोट हासिल कर विधायक चुनी गई थीं. जबकि दूसरे नंबर पर रहे इनेलो के दुष्यंत चौटाला को 72194 वोट मिले और तीसरे नंबर पर बसपा के रणधीर रहे थे. इस बार के विधानसभा चुनाव में उचाना कलां सीट से दुष्यंत चौटाला अपनी जेजेपी पार्टी से उतरे हैं. जबकि बीजेपी ने मौजूदा विधायक प्रेम लता पर एक बार फिर भरोसा जताया है और  कांग्रेस से बलराम कटवाल मैदान में है.

नरवाना

जींद जिले की नरवाना विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. 2014 विधानसभा चुनाव में नरवाना सीट से इनेलो के पृथ्वी सिंह ने 72166 वोट हासिल करके विजयी घोषित हुए थे. जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी की संतोष रानी को 63014 वोट मिले थे और तीसरे नंबर पर कांग्रेस की विद्या रानी रही थी. इस बार के विधानसभा चुनाव में जेजेपी ने रामनिवास सुरजाखेड़ा, कांग्रेस ने विद्या रानी दनौदा, बसपा ने धर्मवीर सिंह, इनेलो के सुशील कुमार और बीजेपी ने संतोष दानोदा को उतारा है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »